[ad_1]
India Pakistan war : भारत और पाकिस्तान के बीच भीषण संग्राम शुरू हो गया है. पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है. भारत की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की तिलमिलाहट बढ़ गई है, जिसके बाद आतंकिस्तान बुरी तरह से बौखला उठा है. इस बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत के कुछ इलाकों को निशाना बनाया है, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. वहीं, पाकिस्तान की गुस्ताखी की सजा देने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में भारी कहर बरपाया है.
भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाक के मंसूबों पर पानी फेरा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाकर किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले को गुरुवार रात भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे. अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने और सतर्क रहने का आग्रह किया, क्योंकि आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय थे. हमलों के मद्देनजर भारत ने कथित तौर पर जवाबी कार्रवाई की है.
पाक टॉप लीडरशिफ बंकर में छिपी
वहीं, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और कराची समेत कई शहरों में भारी बमबारी की है. भारतीय हमले से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में भारी धमाके हो रहे हैं. भारत की आईएनएस विक्रांत ने कराची में भारी तबाही मचाई है. मीडिया के हवाले से खबर आ रही है कि पाकिस्तान की टॉप लीडरशिप जान बचाने के लिए बंकरों में छिप गई है. खबर तो यहां तक भी है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना अध्यक्ष बंकर में छिपे हैं.
[ad_2]
Source link