Home Life Style भारती सिंह की तरह आप भी लगा सकते हैं ये हेयर मास्क, सिल्की-सॉफ्ट हो जाएंगे बाल

भारती सिंह की तरह आप भी लगा सकते हैं ये हेयर मास्क, सिल्की-सॉफ्ट हो जाएंगे बाल

0
भारती सिंह की तरह आप भी लगा सकते हैं ये हेयर मास्क, सिल्की-सॉफ्ट हो जाएंगे बाल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

कॉमेडियन भारती सिंह को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। लोगों को हंसाने वाली भारती से जुड़ी कोई भी अच्छी अपडेट फैंस को खुशी दे जाती है। यही वजह है कि लोग उनके लाइफ से जुड़ी चीजों के बारे में अपड़ेट रखना चाहते हैं। भारती भी अपने फैंस को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। यही वजह है कि वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी डे-टू-डे लाइफ से जुड़ी बातें फैंस से शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में भारती एक हेयर मास्क के बारे में बात कर रही हैं। इस मास्क को लगाने के बाद उनके बाल काफी हद तक सॉफ्ट हो गए। आप भी इस मास्क को ट्राई कर सकते हैं। यहां जानिए इसे बनाने का तरीका-

कैसे बनाएं मास्क

भारती सिंह की माने तो उन्होंने इस मास्क को बनाने का तरीका इंस्टाग्राम पर देखा था। इस पैक को बनान के लिए आधा कप दही में एक चम्मच कॉफी, एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिलाना है। भारती ने बताया कि जिन लोगों के बाल सफेद हैं और वह केमिकल युक्त कलर लगाने से कतराते हैं तो उनके लिए ये मास्क अच्छा है। हालांकि, इसे लगाने से पहले भारती काफी डरी हुईं थीं। लेकिन ये मास्क पूरी तरह से नैचुरल है, इसलिए इसके साइड इफेक्ट नहीं हैं।

कैसे लगाएं 

जब एक स्मूद पेस्ट बन जाए तब अपने बालों को चार भागों में बांट लें। फिर थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लें और इसे जड़ों पर लगाना शुरू करें। सभी तरफ से पहले जड़ों पर लगाएं और फिर बचे हुए मिक्स को बालों की लंबाई पर लगाएं। अच्छी तरह से लगाने के बाद इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर हेयर वॉश करें। भारती ने अपना रिव्यू शेयर करते हुए बताया कि बालों को धोने के बाद उन्हें हेयर काफी मुलायम लग रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: टूटते-झड़ते बालों पर लगाएं ये मास्क, कुछ ही दिनों में घने और मोटे होंगे हेयर    

[ad_2]

Source link