Friday, March 14, 2025
Google search engine
HomeTech & Gadgetभारत आएगी Redmi K60 सीरीज! 30 हजार रुपये के आस-पास हो सकती...

भारत आएगी Redmi K60 सीरीज! 30 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है कीमत


नई दिल्ली। भारतीय मार्केट में Redmi K60 सीरीज को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को दिसंबर 2022 में चीन में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के तहत तीन फोन्स को लॉन्च किया जाएगा जिसमें वैनिला Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E शामिल होंगे। इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। लेकिन एक लीक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि इस फोन की कीमत 30,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। इसके अलावा Redmi K60 और Redmi K60 Pro को लेकर भी एक लीक सामने आई है। इसके अनुसार, इन दोनों फोन्स में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। वहीं, Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट दिया जा सकता है।

क्या हो सकती है Redmi K60 सीरीज की कीमत: Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E को चीन में लॉन्च किया गया है। इसे चीन में क्रमश: CNY 2,499 यानी करीब 30,000 रुपये में, CNY 3,299 यानी करीब 40,000 रुपये और CNY 2,199 यानी करीब 26,000 रुपये है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में इस सीरीज को 30,000 रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi K60 सीरीज के फीचर्स:
Redmi K60 Pro में 6.67 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440×3200 है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है। इसका टच सैंपलिंग रेट 480Hz तक है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस है। इसमें 16GB तक की रैम दी गई है। साथ ही 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। फोन में ट्रिपल रियर दिया गया है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड है। वहीं, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Pro वर्जन की तरह ही Redmi K60 में भी 6.67 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440×3200 है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। वहीं, ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का पहला सेंसर दिया गया है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 120 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। वहीं, Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments