[ad_1]
भारत में दुनिया के सबसे हल्के 4K 16-इंच OLED डिस्प्ले वाले लैपटॉप ने एंट्री कर ली है। जी हां, लैपटॉप बनाने वाली कंपनी एसर ने भारत में अपना नया लैपटॉप ‘Acer Swift Edge’ लॉन्च कर दिया है। इसे दुनिया का सबसे हल्का 16-इंच OLED लैपटॉप भी कहा जा रहा है, जिसका वजन बमुश्किल 1.17 किलोग्राम है। एसर ने इसकी बॉडी के लिए अलॉय मटेरियल का इस्तेमाल किया है, जो रेगुलर एल्युमीनियम से 20 फीसदी हल्का और 2 गुना मजबूत है। कंपनी का कहना है कि नोटबुक को खासतौर से प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, और इसमें “जटिल साइबर हमलों से लड़ने” के लिए माइक्रोसॉफ्ट प्लूटन सिक्योरिटी प्रोसेसर भी शामिल है। लैपटॉप AMD Ryzen Pro प्रोसेसर से लैस है।
Acer Swift Edge में क्या है खास
नया एसर स्विफ्ट एज 16-इंच ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आता है जो 4K रिजॉल्यूशन (3840×2400 पिक्सल) प्रदान करता है। यह AMD Ryzen 7 6800U ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो 16GB LPDDR5 रैम और 1TB PCIe Gen4 NVMe स्टोरेज के साथ आता है। बड़ा साइज होने के बावजूद, कीबोर्ड में नंबर-पैड नहीं है। हालांकि, बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट रीडर है।
एसर का कहना है कि एसर स्विफ्ट एज 60fps वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम फुल-एचडी वेबकैम के साथ आता है। वीडियो कॉल के दौरान स्पष्ट आवाज देने के लिए लैपटॉप “टेम्पोरल नॉइज़ रिडक्शन” का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन 1 पोर्ट और एक एचडीएमआई पोर्ट शामिल हैं। लैपटॉप वाई-फाई 6ई वायरलेस कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।
एसर स्विफ्ट एज में 54Wh शामिल है जो 65W PD एडॉप्टर के साथ चार्ज होता है। अन्य खास फीचर्स में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2021 के साथ विंडोज 11 होम, स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 5.2 और एक साल की इंटरनेशनल ट्रैवलर वारंटी शामिल हैं।
इतनी है Acer Swift Edge की कीमत
भारत में नए स्विफ्ट एज एसर लैपटॉप की कीमत 1,24,999 रुपये है और इसे एसर इंडिया के ई-स्टोर और अमेजन से खरीदा जा सकेगा। स्विफ्ट एज सिंगल ओलिवाइन ब्लैक कलर में आता है और 65W पीडी चार्जर और टाइप-सी पावर कॉर्ड के साथ आता है।
[ad_2]
Source link