गणपति बप्पा के स्वागत के लिए देशभर में अलग-अलग तरह से तैयारियां की जाती है। बप्पा को आने में कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में लोगों ने पूरी तरह से बप्पा के आगमन की तैयारियां कर ली है। वैसे तो हर शहर का गणेशोत्सव शानदार होता है, लेकिन कुछ ऐसे शहर हैं जहां का गणेशोत्सव देखने के लिए आपको जरूर जाना चाहिए।
इन जगहों पर होती है गणेश चतुर्थी की धूम
मुंबई, महाराष्ट्र- भारत में सबसे बड़ा गणेश चतुर्थी उत्सव मुंबई में होता है। हर साल, मुंबई और उसके उपनगरों में घरों और सामुदायिक पंडालों में भगवान गणेश की भव्य मूर्तियां स्थापित होती हैं, जो सभी पंडाल को देखने लायक बनाती हैं। गणेश चतुर्थी का उत्सव सिद्धिविनायक मंदिर, लालबागचा राजा, मुंबईचा राजा और खेतवाड़ी गणराज पंडालों में सबसे प्रमुख है।
पुणे, महाराष्ट्र- मुंबई के उत्सवों के बाद पुणे, महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी उत्सव जोरदारी से होता है। दगडुसेठ हलवाई गणपति, कस्बा गणपति, तुलसी बाग गणपति, तांबडी जोगेश्वरी और केसरीवाड़ा पुणे के पंडाल हैं जहां समुदाय गणेश चतुर्थी मनाने के लिए लोग एक साथ आते हैं।
हैदराबाद- रिपोर्ट्स की मानें तो हैदराबाद में हर साल 70,000 से ज्यादा गणेश चतुर्थी पंडाल होते हैं जहां लोग 10 दिवसीय उत्सव मनाने के लिए एक साथ आते हैं। इसे गणपति नवरात्रि उत्सवम के नाम से भी जाना जाता है, यहां उत्सव गणेश चतुर्थी से शुरू होता है और अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होता है।
मैसूर, कर्नाटक- मैसूर में सबसे शाही गणेश चतुर्थी उत्सव होता है। मैसूर पैलेस में गणपति पंडाल में देवता को प्रसाद के रूप में अविश्वसनीय स्थानीय मिठाइयां चढ़ाई जाती हैं। यहां के जुलूसों का हिस्सा बनने लायक है।
गोवा– गणेश चतुर्थी साल के सबसे जरूर त्योहारों में से एक है। गोवा के मापुसा क्षेत्र में दो फेमस गणपति मंदिर हैं, एक गणेशपुरी में और दूसरा खंडोला में। इसके अलावा, पणजी में बहुत सारे सामुदायिक पंडाल हैं जहां गणेश चतुर्थी सभी लोग बड़े विश्वास और उत्साह के साथ मनाते हैं।
नॉर्थ-ईस्ट इंडिया की इन जगहों पर सुंदर नजारों को देख दिल हो जाएगा खुश, एक बार जरूर जाएं