
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि भारत के मुसलमान औरंगजेब के वंश के नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो भी राष्ट्रवादी मुस्लिम हैं वे मुगल बादशाह को अपना नेता नहीं मानते बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज को मानते हैं। बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में औरंगजेब का मुद्दा काफी गर्म है। फडणवीस ने वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह औरंगाबाद में औरंगजेब के मकबरे पर गए थे। क्या उनसे गठबंधन करने वाली उद्धव सेना को इसपर ऐतराज नहीं है? क्या ठाकरे भी इसको सहमति दे रहे हैं।
बता दें कि शनिवार को वीबीए नेता औरंगजेब के मकबरे पर पहुंचे थे। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब के मुद्दे को लेकर ही दंगे भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा, कोल्हापुर, संभाजीनगर और अकोला में जो कुछ हुआ वह संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग है। आखिर औरंगजेब के इतने समर्थक राज्य में कहां से आ गए? औरंगजेब हमारा नेता कैसे हो सकता है। हमारे नेता केवल छत्रपति शिवाजी महाराज थे। भारत के मुसलमान भी औरंगजेब के वंशज नहीं हैं। औरंगजेब और उसके पूर्वज भारत के नहीं थे बल्कि बाहर से आए थे।
उन्होंने कहा, भारत का राष्ट्रवादी मुसलमान औरंगजेब को बादशाह नहीं स्वीकार करता है। वह केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान करता है। आंबेडकर कहते हैं कि औरंगजेब ने हमारे देश पर लंबे समय तक शासन किया। इसी तरह हिटलर ने भी जर्मनी पर शासन किया था। बहुत लोग हिटलर को भी भगवान मानने लगे थे। उद्धव ठाकरे ने आंबेडकर के साथ गठबंधन किया है। क्या आप उनके क्रियाकलाप का समर्थन करते हैं?
फडणवीस ने कहा कि आखिर राज्य में औरंगजेब के वंशजों को कौन तैयार कर रहा है। जो लोग भी शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं वे राज्य ही नहीं देश के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकर ने भी एनसीपी और कांग्रेस से स्क्रिप्ट लिखवा रहे हैं क्योंकि उनके पास अब कोई स्क्रिप्ट राइटर बचा ही नहीं है।
[ad_2]
Source link