Home Life Style भारत के लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किया ये फूड, दूसरे नंबर पर रहा डोसा

भारत के लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किया ये फूड, दूसरे नंबर पर रहा डोसा

0
भारत के लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किया ये फूड, दूसरे नंबर पर रहा डोसा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

हर साल दिसंबर के महीने में फूड ऐप्स सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए फूड्स की लिस्ट जारी करते हैं। इस साल यानी 2022 में स्विगी से सबसे ज्यादा बिरयानी ऑर्डर की गई। स्विगी ने गुरुवार को इस बार ऑर्डर किए गए फूड्स के बारे में जानकारी दी। ऐप से हर मिनट करीब 137 बिरयानी ऑर्डर की गईं। इंट्रेस्टिंग बात यह है कि बीते छह सालों से सबसे ज्यादा बिरयानी ऑर्डर की जा रही है। सातवें साल भी भारत में बिरयानी सबसे ज्यादा डिमांड में रही। 

खूब खाई गई चिकन बिरयानी

भारत के लोग अपने खाने-पीने के शाही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लोगों के घर पर तरह-तरह के पकवान बनते रहते हैं। साथ ही बाहर का खाना भी लोग जमकर खाते हैं। इसके लिए कई तरह के फूड ऐप्स भी पॉप्युलर हैं जो घर तक मनपसंद खाना पहुंचा देते हैं। ऐसे ही एक फूड ऐप ने बताया है कि भारत के लोगों ने उस ऐप के जरिये सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर किया। भारत में हर सेकेंड 2.28 बिरयानी ऑर्डर की गईं। लोगों ने सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी ऑर्डर की। इसके बाद डोसा दूसरे नंबर पर रहा। वेज बिरयानी और फ्राइड राइस भी खूब खाए गए।

लेट नाइट खाए गए पॉपकॉर्न

स्विगी पर लोगों ने साउथ इंडियन डिश मसाला डोसा भी खूब ऑर्डर किया। स्नैक्स की बात करें तो 2022 में 40 लाख से ज्यादा ऑर्डर समोसे के मिले। वहीं लेट नाइट क्रेविंग्स के लिए लोगों ने पॉपकॉर्न ऑर्डर किए। ऐप को 22 लाख पॉपकॉर्न के ऑर्डर मिले। इनमें से ज्यादातर ऑर्डर रात 10 बजे के बाद के थे। 

गुलाबजामुन ने किया टॉप

लोगों ने इटैलियन पास्ता, सुशी, मैक्सिन बॉल और कोरियन स्पाइसी रेमन भी पसंद किए। मिठाई की बात करें तो गुलाबजामुन टॉप पर रहा। इसके 27 लाख ऑर्डर मिले। वहीं रसमलाई के 16 लाख ऑर्डर्स मिले और 10 लाख ऑर्डर्स चॉको लावा के थे। स्विगी का यह डेटा जनवरी से नवंबर 2022 तक का है। 

[ad_2]

Source link