Home World भारत खरीद रहा 6 बुलेट ट्रेन, दोस्त जापान से इसी महीने में फाइनल होगी डील – India TV Hindi

भारत खरीद रहा 6 बुलेट ट्रेन, दोस्त जापान से इसी महीने में फाइनल होगी डील – India TV Hindi

0
भारत खरीद रहा 6 बुलेट ट्रेन, दोस्त जापान से इसी महीने में फाइनल होगी डील  – India TV Hindi

[ad_1]

भारत खरीद रहा 6 बुलेट ट्रेन- India TV Hindi

Image Source : PTI
भारत खरीद रहा 6 बुलेट ट्रेन

India on Bullet Train: भारत में ट्रेनों की गति लगातार बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं। भारत में लगातार वंदे भारत ट्रेनों की बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन इसी बीच भारत बुलेट ट्रेन को चलाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसी बीच भारत 6 बुलेट ट्रेन खरीदने जा रहा है। इसे लेकर जापान के साथ इसी महीने यानी मार्च महीने के अंत ​तक डील फाइनल हो जाएगी।

जानिए भारत में पहली ट्रेन कब चलेगी?

जापान के साथ भारत E5 सीरीज की बुलेट ट्रेनें खरीदेगा। उम्मीद है कि मार्च महीने के अंत तक यह डील फाइनल हो सकती है। इस डील के साथ ही 2026 तक गुजरात में पहली बुलेट ट्रेन शुरू होने की संभावना बढ़ेगी। सूत्रों ने बताया कि नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) इस साल 15 अगस्त तक ट्रेनों और ऑपरेटिंग सिस्टम की खरीद के लिए बोली लगाएगी।

अहमदाबाद और मुंबई के बीच सिर्फ इतनी देर में हो जाएगा सफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अहमदाबाद मुबई के बीच बन रहे 508 किमी लंबे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में जब बुलेट ट्रेन चलेगी तो समय सिर्फ 2 घंटे 45 मिनट का लगेगा। अधिकारियों ने बताया कि जनवरी तक परियोजना का कुल 40 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया था। गुजरात में लगभग 48 फीसदी कार्य की प्रगति हुई है, जबकि महाराष्ट्र में महज 22 प्रतिशत ही काम हुआ है। 

महाराष्ट्र की पिछली सरकार पर काम में देरी का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेलवे मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हाल के महीनों में महाराष्ट्र में चल रहे काम में भी काफी प्रगति हुई है। प्रशासन ने सभी जिला कलेक्टरों को इस महीने के अंत तक जमीन सौंपने का काम पूरा करने का निर्देश दिया है। हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना की रफ्तार धीमी होने के लिए महाराष्ट्र की तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

Latest World News



[ad_2]

Source link