[ad_1]
India in UN: भारत ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर आईना दिखाया. भारत ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो आतंकियों और नागरिकों के बीच कोई अंतर नहीं करता. भारत ने कहा कि इसलिए उसे नागरिकों की सुरक्षा के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. इसके साथ ही भारत ने इस बात का भी जिक्र किया कि पाकिस्तान ने इस महीने (मई) की शुरुआत में जानबूझकर भारत के सीमावर्ती गांवों में गोलीबारी की.
जिमसें नागरिकों की मौत हुई. यही नहीं पाकिस्तान ने जानबूझकर धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में ये बात कही. पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि, “मैं कई मुद्दों पर पाकिस्तान के प्रतिनिधि के निराधार आरोपों का जवाब देने के लिए बाध्य हूं.”
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में अलापा कश्मीर राग
पाकिस्तान अक्सर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाता है. भारत से पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर राग अलापा. संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद ने अपने संबोधन में हमेशा की तरह कश्मीर का मुद्दा उठाया. इसके साथ ही उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के संघर्ष का भी जिक्र किया.
#WATCH | New York | At the Arria Formula Meeting, on the Indus Water Treaty, Permanent Representative of India to the UN, Parvathaneni Harish, says, “India entered into the Indus Water Treaty 65 years ago in good faith. Pakistan has violated its spirit by inflicting three wars… pic.twitter.com/DCFVLbi7Rx
— ANI (@ANI) May 24, 2025
आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की खोली पोल
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली चर्चा के दौरान पाकिस्तान को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारत ने दशकों से अपनी सीमाओं पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमलों का सामना किया है. उन्होंने आगे कहा कि, ‘इसमें मुंबई शहर पर हुए 26/11 के हमले से लेकर पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की बर्बर सामूहिक हत्या तक शामिल है.
[ad_2]
Source link