Home Tech & Gadget भारत में इतना सस्ता होगा 120W चार्जिंग वाला iQOO Neo 7 Pro, देखें बजट में है या नहीं

भारत में इतना सस्ता होगा 120W चार्जिंग वाला iQOO Neo 7 Pro, देखें बजट में है या नहीं

0
भारत में इतना सस्ता होगा 120W चार्जिंग वाला iQOO Neo 7 Pro, देखें बजट में है या नहीं

[ad_1]

iQOO अपने दमदार हार्डवेयर और गेमिंग फोकस्ड स्मार्टफोन के लिए पॉपुलर है। कंपनी भारत में अपना नया नियो सीरीज स्मार्टफोन – iQOO Neo 7 Pro लॉन्च करने के लिए तैयार है। बता दें कि भारत में इसे 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, iQOO Neo 7 Pro, नियो 7 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा। कंपनी जुलाई में सीरीज के पहले फोन के तौर पर भारत में iQOO Neo 7 को लॉन्च कर चुकी है। 4 जुलाई को लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अपकमिंग iQOO Neo 7 Pro के खास स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा कर दिया है। और अब इसकी कीमत भी सामने आ गई है।

भारत में इतनी होगी नए फोन की कीमत

दरअसल, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि iQOO Neo 7 Pro की कीमत भारतीय बाजार में 40,000 रुपये से कम होगी, साथ ही उन्होंने अंदाजा लगाया कि इसकी कीमत 35,999 रुपये हो सकती है। टिप्स्टर का यह दावा पिछले लीक के समान हैं, जिसमें हिंट दिया गया था कि फोन भारत में 38,000 से 42,000 रुपये की प्राइस रेंज में आएगा। अगर आप भी इस धांसू फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो चलिए नजर डालते हैं अपकमिंग iQOO Neo 7 Pro में क्या है खास…

₹10,999 में मिल रहे 43 inch के ये दो ब्रांडेड Smart TV, दोनों में 30W का दमदार साउंड

फोन में क्या होगा खास

कंपनी पहले ही बता चुकी है कि iQOO Neo 7 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस होगा। इस दमदार और फ्लैगशिप चिपसेट के साथ फोन में एड्रेनो 730 जीपीयू भी मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि iQOO Neo 7 Pro डार्क स्टॉर्म और फियरलेस फ्लेम कलर ऑप्शन में आएगा। डिवाइस के फियरलेस फ्लेम कलर ऑप्शन में वीगन लेदर फिनिश होगा। इसके अलावा, फोन के ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि iQOO Neo 7 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

यह भी कहा जा रहा है कि iQOO Neo 7 Pro का भारतीय वेरिएंट संभवतः चीन में लॉन्च किए गए iQOO Neo 7 Racing Edition का ही रीब्रांडेड वर्जन होगा। कंपनी ने आईकू नियो 7 रेसिंग एडिशन को चीन में दिसंबर में लॉन्च किया था और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। आइए हम iQOO Neo 7 Racing Edition के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं…

आ गया 100MP कैमरे वाला सस्ता 5G फोन, 8GB रैम और फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी; कीमत बस इतनी

iQOO Neo 7 Racing Edition के स्पेसिफिकेशन:

फोन में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस और एचडीआर 10 प्लस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ऑरिजिनओएस 3.0 पर काम करता है। फोन में 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए, फोन में ओआईएस के साथ 50 मेगापिक्सेल सैमसंग ISOCELL GN5 सेंसर, 8 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी पैकस करेगा।

[ad_2]

Source link