Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeTech & Gadgetभारत में धूम मचाएगा Redmi का यह धांसू फोन,, कंपनी ने बताई...

भारत में धूम मचाएगा Redmi का यह धांसू फोन,, कंपनी ने बताई लॉन्च डेट


ऐप पर पढ़ें

नया फोन खरीदने का प्लान है, तो बस कुछ दिन इंतजार कीजिए। रेडमी का एक धांसू फोन इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाला है। दरअशल, रेडमी नोट 12 सीरीज – जिसमें Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pro+ 5G, Redmi Note 12 4G और Redmi Note 12S मॉडल शामिल हैं – के 23 मार्च को वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की पुष्टि की गई है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने Redmi Note 12 Turbo के लॉन्च की भी पुष्टि की है, जो 28 मार्च को चीन में रिलीज होगा। अब, शाओमी ने Redmi Note 12 की भारतीय लॉन्च डेट की घोषणा की है, जो इस महीने है। खरीदने का प्लान है, तो जानिए भारत में कब लॉन्च होगा यह नया फोन…

फोन में मिलेगी 11GB तक रैम

शाओमी ने एक ट्वीट में घोषणा की कि Redmi Note 12 स्मार्टफोन, एक 4G डिवाइस, 30 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। डिवाइस का आधिकारिक लैंडिंग पेज अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी देता है। फोन में 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड डिस्प्ले होगा। डिटेल से यह भी पता चलता है कि यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 4G चिपसेट से लैस होगा और वर्चुअल रैम समेत 11GB तक रैम की पेशकश करेगा।

इस डील ने उड़ाए होश: सबसे सस्ते 5G OnePlus फोन पर पूरे ₹18000 का OFF, इसमें 8GB रैम

Redmi Note 12 लाइनअप के अन्य डिवाइसेस की तरह, Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन में भी 50 मेगापिक्सेल सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। कंपनी ने अभी कैमरा सेटअप के बारे में अन्य जानकारी की पुष्टि नहीं की है। फ्रंट कैमरे के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, सिवाय इसके कि यह डिस्प्ले के टॉप पर सेंटल पंच-होल कटआउट में स्थित होगा।

फोन के 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी पैक करने की पुष्टि की गई है। इससे पहले Redmi Note 12 में फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल-बैंड वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी और IP53 रेटिंग के साथ आने की सूचना दी गई है।

रिपोर्ट ने यह भी सुझाव दिया कि Redmi Note 12 को आइस ब्लू, मिंट ग्रीन और ओनेक्स ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किए जाने की उम्मीद है, हालांकि, भारतीय वेरिएंट को आधिकारिक ट्वीट में गोल्डन कलर ऑप्शन में देखा गया था। Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन को इस साल जनवरी में एक भारतीय और एक ग्लोबल वेरिएंट के साथ IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments