Home Tech & Gadget भारत में सस्ता मिलेगा Xiaomi 13 Pro! कंपनी ने किया कीमत और ऑफर्स का खुलासा

भारत में सस्ता मिलेगा Xiaomi 13 Pro! कंपनी ने किया कीमत और ऑफर्स का खुलासा

0
भारत में सस्ता मिलेगा Xiaomi 13 Pro! कंपनी ने किया कीमत और ऑफर्स का खुलासा

[ad_1]

Xiaomi 13 Pro भारत में सस्ता होगा या महंगा? अगर आप भी इसकी कीमत जानने के लिए उत्सुक हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, आज कंपनी फर्म ने भारत में Xiaomi 13 Pro की कीमत, ऑफर और उपलब्धता का खुलासा कर दिया है। आइए देखें कि देश में शाओमी के इस लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए आपको कितना खर्च करना होगा। बता दें कि MWC 2023 से ठीक एक दिन पहले कंपनी ने एक तीसरे सदस्य (Xiaomi 13 Lite) के साथ शाओमी 13 सीरीज को वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया था।

Xiaomi 13 Pro कीमत और ऑफर

शाओमी 13 प्रो की कीमत भारत में सिंगल 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये रखी गई है। इसे सिरेमिक ब्लैक या सिरेमिक व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि, पिछले साल दिसंबर में, शाओमी 13 प्रो ने CNY 4999 (लगभग 60,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर चीनी बाजार में एंट्री की थी। यह कीमत बेस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन के लिए है।

ग्राहक दो अलग-अलग लॉन्च ऑफर के बीच चयन कर सकते हैं। वे आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर फ्लैट 10,000 रुपये की छूट या 12,000 रुपये के एडिशनल एक्सचेंज बोनस का ऑप्शन चुन सकते हैं।

पहली सेल में छूट: मात्र ₹8499 में खरीदें 50MP कैमरे और हैवी रैम वाला Poco C55, ऑफस सिर्फ आज के लिए

कंपनी ने बताया कि अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुरान iPhone 12 है, तो आप 31,000 रुपये की छूट के साथ Xiaomi 13 Pro को मात्र 48,999 रुपये में खरीज सकते हैं। वहीं अगर आप Mi 11 Ultra को एक्सचेंज कर फोन खरीदते हैं, तो आप 36,450 रुपये की छूट के साथ Xiaomi 13 Pro को मात्र 43,459 रुपये में खरीद सकते हैं।

Xiaomi 13 Pro की सेल डिटेल

डिवाइस को कई प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा, जैसे कि एमआई डॉट कॉम, अमेजन, एमआई होम्स और एमआई रिटेल पार्टनर्स। पहली सेल 10 मार्च को दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है। कंपनी ने 6 मार्च को दोपहर 12 बजे स्पेशल अर्ली एक्सेस सेल की भी घोषणा की है, जहां शुरुआती 1,000 ग्राहकों को एक्सक्लूसिव शाओमी 13 प्रो मर्चेंडाइज बॉक्स जीतने का मौका मिलेगा। ये सेल एमआई डॉट कॉम और चुनिंदा एमआई होम्स और एमआई स्टूडियोज तक सीमित होगी।

गजब का ब्रॉडबैंड: 3 महीने एकदम फ्री सर्विस, 100 Mbps स्पीड और Disney+ Hotstar भी

शाओमी 13 प्रो के बेसिक स्पेसिफिकेशन

शाओमी 13 प्रो  6.78-इंच 2K फ्लेक्सिबल E6 एमोलेड एलटीपीओ डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस, एचडीआर 10 प्लस और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में पीछे की तरफ एक Leica- ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा यूनिट को स्पोर्ट करता है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX989 प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सेल का फ्लोटिंग टेलीफोटो सेंसर और 50-मेगापिक्सेल का वाइड-एंगल सेंसर है। 32-मेगापिक्सेल के फ्रंट कैमरे को डिस्प्ले के टॉप सेंटर में रखा गया है।

शाओमी 13 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है, जिसमें 12GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज है। यह एंड्रॉइड 13 ओएस पर बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। स्मार्टफोन में 4820 एमएएच की बैटरी है जो 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। शाओमी 13 प्रो  5G, 4G, 3G और 2G सपोर्ट, वाई-फाई 7 क्षमताओं, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3, डुअल स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस जैसे  कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।

कंपनी का ट्वीट

[ad_2]

Source link