Sunday, February 23, 2025
Google search engine
HomeLife Styleभीड़भाड़ से दूर पहाड़ों पर बिताना चाहते हैं समय, घूम आएं भोपाल...

भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों पर बिताना चाहते हैं समय, घूम आएं भोपाल के पास ये हिल स्टेशन


ऐप पर पढ़ें

हिल स्टेशन की बात आती है, तो सबसे पहले उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी जगहों का नाम जुबां पर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश के भोपाल के पास कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जहां आप परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ जा सकते हैं। मानसून के दौरान यहां का मौसम काफी सुहावना होता है। जानिए, भोपाल के पास हिल स्टेशन

चिखलधरा- महाराष्ट्र का चिखलधरा एक छोटा खूबसूरत हिल स्टेशन है। बारिके दिनों में यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। नीले आसमान और हरियाली को पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। मोजरी और गोराघाट पॉइंट जैसी जगहों पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। भोपाल से चिखलधरा करीब 306 किमी दूर है।

मांडू- खूबसूरत किलों से गिरी ये जगह एक प्राचीन शहर है। जहाज महल यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। दो झीलों के बीच स्थित ये महल एक नाव की तरह दिखाई देता है। भोपाल से मांडू की दूरी 287 किमी है। भोपाल से इस हिल स्टेशन तक पहुंचने में आपको करीब 2 से 3 घंटे लगेंगे।

पंचमढ़ी- कपल्स से लेकर दोस्तों तक, ये जगह सभी के लिए बेस्ट है। घूमने के साथ-साथ मौज-मस्ती करने के लिए ये जगह काफी अच्छी है। इस हिल स्टेशन पर जाएं तो नेशनल पार्क भी घूम आएं। क्योंकि यहां आपको तेंदुए दिख जाएंगे। यहां एक पांडा गुफा भी है। भोपाल से ये हिल स्टेशन 206.4 किमी दूर है।

माइकल हिल्स- अमरकंटक शहर के पास स्थित माइकल हिल्स अच्छी जगहों में से एक हैं। यहां की पहाड़ी से नर्मदा और वैनगनागा नदियों का संगम भी देखने को मिलता है। वीकेंड पर यहां आप अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। भोपाल से माइकल हिल्स की दूरी 585 किमी दूर है।

आपके बजट में हैं घूमने की ये जगह, जुलाई में कर सकते हैं जाने का प्लान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments