Home Life Style भुट्टे का कीस मुंह में ला देगा पानी, इस तरीके से बनेगा तो सब बार-बार मांगेंगे

भुट्टे का कीस मुंह में ला देगा पानी, इस तरीके से बनेगा तो सब बार-बार मांगेंगे

0
भुट्टे का कीस मुंह में ला देगा पानी, इस तरीके से बनेगा तो सब बार-बार मांगेंगे

[ad_1]

हाइलाइट्स

बारिश के मौसम में टेस्टी भुट्टे का कीस काफी पसंद किया जाता है.
भुट्टे का कीस बनाने के लिए दूध का भी इस्तेमाल किया जाता है.

भुट्टे का कीस रेसिपी (Bhutte Ka Kees Recipe): भुट्टे का कीस टेस्टी होने के साथ काफी हेल्दी भी होता है. बारिश के मौसम और विंटर सीजन में भुट्टे का कीस काफी चाव से खाया जाता है. लगभग सभी घरों में भुट्टा खाया जाता है. कॉर्न पसंद करने वाले भुट्टे से कई तरह की डिशेस तैयार करते हैं, भुट्टे का कीस भी एक ऐसी ही खास फूड डिश है जो काफी लोकप्रिय है. बाजार में भुट्टे का कीस काफी आसानी से दुकानों पर मिल जाता है, वहीं घर पर भी थोड़ी सी मेहनत से इस टेस्टी डिश को तैयार किया जा सकता है.
आप अगर भुट्टे का कीस खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे घर पर ही बनाना चाहते हैं तो बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं. हमारी बताई सिंपल रेसिपी को फॉलो कर टेस्टी और न्यूट्रिशन से भरपूर भुट्टे का कीस बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

इसे भी पढ़ें: ऐसा आलू पेटिस कभी नहीं खाया होगा! फलाहार की है परफेक्ट डिश, बनाना है बेहद आसान

भुट्टे का कीस बनाने के लिए सामग्री
भुट्टे (स्वीट कॉर्न) के दाने – 2 कप
नारियल कद्दूकस – 2 टेबल स्पून
अदरक कद्दूकस – 1/2 टी स्पून
दूध – 1/2 कप
हरी मिर्च कटी – 2
राई – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया
नींबू रस – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
तेल – जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

भुट्टे का कीस बनाने की विधि
रिमझिम बारिश के बीच भुट्टे का कीस काफी टेस्टी लगता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के भुट्टे लें. अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें भुट्टे डालकर उबालें. 10 मिनट तक भुट्टे उबालने के बाद दाने अच्छी तरह से नरम हो जाएंगे. इसके बाद भुट्टे पानी में से निकालें और कुछ देर ठंडे होने दें. इसके बाद भुट्टे किसनी की मदद से कद्दूकस कर लें या दाने निकालकर मिक्सर में दरदरा पीस लें.

अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद राई और जीरा डालकर कुछ सेकंड तक भूनें. जब मसाले चटकने लगे जाएं तो हींग, बारीक कटी हरी मिर्च और कसा हुआ अदरक डालकर चलाते हुए सॉट करें. इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमा रखें. इसके बाद कड़ाही में कददूकस भुट्टे डालें और चम्मच से चलाते हुए मसालों के साथ मिलाएं. कुछ देर तक भूनने के बाद जब मिश्रण का रंग बदलने लगे तो इसमें दूध मिला दें.

इसे भी पढ़ें: फलाहार के लिए परफेक्ट रेसिपी है खसखस का हलवा, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

अब कड़ाही को ढककर कुछ देर के लिए कीस को पकने दें. बीच-बीच में चम्मच की मदद से इसे चलाते रहें. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो स्वाद के मुताबिक नमक डालकर मिक्स करें, फिर नींबू रस मिलाकर गैस बंद करें. स्वाद से भरपूर भुट्टे का कीस बनकर तैयार है. इसे सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से बारीक कटी हरी धनिया पत्ती और कसा हुआ नारियल ऊपर से सजाकर सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link