Wednesday, March 12, 2025
Google search engine
HomeWorldभूकंप के जोरदार झटकों से हिला इंडोनेशिया, सहम गए लोग; जानें कितनी...

भूकंप के जोरदार झटकों से हिला इंडोनेशिया, सहम गए लोग; जानें कितनी रही तीव्रता


Image Source : INDIA TV
भूकंप के जोरदार झटकों से हिला इंडोनेशिया।

इंडोनेशिया के तलौद द्वीप पर सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस भूकंप के बारे में जानकारी दी है। इससे पहले भी भूकंप के झटकों ने इंडोनेशिया में तबाही मचाई थी। ऐसे में अब एक बार फिर इंडोनेशिया भूकंप के झटकों से हिल गया है। यह भूकंप समुद्र के भीतर मची हलचल के बाद आया। अचानक धरती हिलने लगी और यह दृश्य देख लोगों की सांसें अटक गई। घबराहट के मारे लोग अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। 

हाल ही में आया था 5.9 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया में समुद्र के भीतर आए इस तेज भूकंप से असेह प्रांत हिल गया। लोगों में भूकंप की वजह से दहशत फैल गई है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि 6.7 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र तलौद द्वीप और उसके आस-पास के क्षेत्रों में रहा है। वहीं अगर पिछले भूकंप की बात करें तो 30 दिसंबर को इंडोनेशिया में आए भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। यह भूकंप असेह प्रांत के तटीय शहर सिनाबांग से 362 किलोमीटर (225 मील) पूर्व में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था। इंडोनेशिया की ‘मेट्रोलॉजिकल, क्लाइमेटोलॉजी और जियोफिजिकल एजेंसी’ ने सुनामी का कोई खतरा नहीं जारी किया था।

एक सालों में भूकंप से कांप गए लोग

बता दें कि इंडोनेशिया में पिछले 1 वर्ष में कई बार भूकंप के झटके लगे हैं। इस दौरान दर्जनों लोगों की मौत भी हुई है। काफी संख्या में घर, मकान और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हालांकि इस बार के भूकंप में अभी तक किसी की मौत होने की खबर नहीं है। अन्य नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा अभी कुछ दिन पहले ही भूकंप के झटकों ने पूरे जापान में तबाही मचा दी थी। पश्चिमी जापान में आए शक्तिशाली भूकंपों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। प्राकृतिक आपदा के कारण ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जापान के इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में आये भूकंप की तीव्रता 7.6 थी। 

यह भी पढ़ें- 

‘भारत हमारे लिए 911 कॉल जैसा..’, पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर अपनी ही सरकार पर भड़कीं मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री

Israel-Hamas War: इजराइल ने हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर विसाम हसन ताविल को मार डाला

Latest World News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments