[ad_1]
Nothing Earbuds (Stick) में Active Noise Cancellation (ANC) का ऑप्शन नहीं मिल रहा है। ये सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये बात सच है। कंपनी ने इन बड्स की MRP 9,999 रुपए तय की है, जबकि 25% डिस्काउंट के बाद इन्हें 7,499 रुपए में बेचा रहा है। लेकिन इतनी कीमत होने के बावजूद इसमें आपको Noise Cancellation का ऑप्शन नहीं दिया जा रहा है। जबकि अन्य कंपनियां इस कीमत में आपको ANC ऑफर करती हैं।
Nothing Earbuds में आपको डिजाइन काफी बेहतर मिलता है। इनमें Transparent डिजाइन दिया जा रहा है। यानी इसके डिजाइन से भी आपको कोई शिकायत नहीं होने वाली है। यूजर्स का रिव्यू मानें तो इसकी साउंड क्वालिटी भी इतनी बेहतर नहीं मिलती है। यही वजह है कि इसकी सेल भी बहुत ज्यादा नहीं है। Nothing Phone (1) के साथ भी ऐसा ही हुआ था, इसमें LCD Display दिया गया था। जबकि इसकी कीमत 35 हजार तय की गई थी।
Nothing Earbuds को लेकर कंपनी दावा करती है कि इसका वजन महज 4.4g हर बड्स का है। साथ ही ये पावरफुल 12.6 mm Custom Driver के साथ आती है। इसमें Bass Lock Technology भी मिलती है। कॉलिंग के लिहाज से भी कंपनी का दावा है कि ये काफी बेहतर साबित होते हैं। Stick Design की वजह से आप इन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह Carry भी कर सकते हैं। इसमें IP54 Dust, Water और Sweat Resistance भी मिलता है।
[ad_2]
Source link