[ad_1]
हाइलाइट्स
हीरा प्रत्येक राशि के लिए शुभ नहीं माना जा सकता है.
कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जिन्हें हीरे के गहने किसी भी रूप में धारण नहीं करने चाहिए.
Who Should Not Wear Diamond : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और राशि के हिसाब से रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है, लेकिन धातु या रत्न किसी व्यक्ति के लिए शुभ हो, ऐसा ज़रूरी नहीं होता है. ऐसे कुछ रत्न हैं, जो धारण करना सभी के लिए शुभ नहीं माने जाते. ऐसे रत्न धारण करने से फायदे की जगह नुकसान होने लगता है. इन्हीं रत्नों में से है हीरा, जिसे धारण करना सभी के लिए लाभदायक नहीं होता. किन राशि के जातकों को हीरा नहीं पहनना चाहिए? आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से. साथ ही जानेंगे हीरा धारण करने के नुकसान के बारे में.
हीरा धारण करने से होने वाले नुकसान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हीरा प्रत्येक राशि के लिए शुभ नहीं माना जा सकता है. कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जिन्हें हीरे के गहने किसी भी रूप में धारण नहीं करने चाहिए. इन राशियों के लोग यदि हीरे को किसी गहने के रूप में धारण करते हैं, तो वे इसके दुष्प्रभाव से प्रभावित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें – महाशिवरात्रि पर घर लाएं 3 पौधे, किस्मत बदलते नहीं लगेगी देर, मिलेगा भोलेनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद
ऐसे लोगों को व्यापार, नौकरी में घाटा होने लगता है. घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, तो यदि आप भी हीरा धारण करने जा रहे हैं तो जरूरी है कि किसी विद्वान ज्योतिषी से इसकी सलाह ली जाए तो अच्छा होगा.
यह भी पढ़ें – 4 राशि के जातकों के लिए शुभ मानी जा रही महाशिवरात्रि, जानें किसे होगा धन लाभ और किसकी चमकेगी किस्मत?
किन राशिवालों को नहीं धारण करना चाहिए हीरा?
कुछ लोग हीरे को एक गहने के रूप में धारण कर लेते हैं, लेकिन ज्योतिष की मानें तो कुछ राशियां हैं, जिन्हें हीरे की अंगूठी या हीरे का नेकलेस धारण नहीं करना चाहिए. इनमें मेष, मीन, कर्क और वृश्चिक राशियां हैं. इन राशिवालों को हीरा पहनने या अपने पास रखने से नुकसान होने की आशंका बढ़ जाती है. ये राशि वाले लोग यदि हीरा रत्न को किसी भी रूप में धारण करते हैं, तो जीवन में परेशानियां आने लगती हैं.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : March 2, 2024, 07:16 IST
[ad_2]
Source link