Home Life Style मंगलवार को करें यह विशेष काम, धन की होगी बरसात, 5 उपायों से सभी कष्ट दूर करेंगे बजरंगबली

मंगलवार को करें यह विशेष काम, धन की होगी बरसात, 5 उपायों से सभी कष्ट दूर करेंगे बजरंगबली

0
मंगलवार को करें यह विशेष काम, धन की होगी बरसात, 5 उपायों से सभी कष्ट दूर करेंगे बजरंगबली

[ad_1]

हाइलाइट्स

विधि विधान से बजरंगबली की पूजा करना लाभकारी होता है.
मंगलवार को हनुमान जी की पूजा से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.

Hanuman Puja Ke Upay: मंगलवार को हनुमानजी की विशेष पूजा की जाती है. यह दिन हनुमानजी को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान बजरंगबली की पूजा करने पर सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. मंगलवार को कई भक्त हनुमानजी का व्रत भी रखते हैं. इस दिन के व्रत का विशेष महत्व होता है. भोपाल के रहने वाले पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार मंगलवार को विधि विधान से हनुमानजी की पूजा से कई लाभ मिलते हैं. आइए आज हम आपको हनुमानजी की पूजा में करने वाले 5 विशेष उपाय बताते हैं.

सरसों के तेल से दीपक जलाएं: मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इससे धन की समस्या दूर होती है. ध्यान रहे ये दीपक मिट्टी का ही होना चाहिए. इसके बाद हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से व्यक्ति की धन संबंधी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और हनुमान जी का आशीर्वाद बना रहता है.

इस मंत्र का करें जाप: यदि कोई व्यक्ति कर्ज में डूबा है तो उसे मंगलवार का व्रत करना चाहिए और हनुमान मंदिर जाकर ‘ओम हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. साथ ही मान्यता ये भी है कि मंगलवार के दिन ऋण मोचन अंगारक स्तोत का पाठ करने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है.

भूलकर भी शिव जी को अर्पित न करें तांबे के पात्र में रखा दूध, भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज, पूजा में बरतें 5 सावधानी

तुलसी के पत्ते चढाएं: अगर किसी व्यक्ति के कुंडली में मंगल का प्रतिकूल प्रभाव है उसे 106 तुलसी की पत्तियों पर राम का नाम लिखकर उसकी माला बनाकर हनुमान जी को पहनाना चाहिए. इससे मंगल दोष को दूर करने में फायदा होगा. साथ ही हनुमान जी के भक्तों पर शनिदेव की कृपा होती है. शनिदेव उन्हें किसी प्रकार का कष्ट नहीं पहुंचाते. साथ ही मंगल दोष दूर करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना भी लाभकारी होता है.

गाय को रोटी खिलाएं: मंगलवार के दिन स्नान कर सुबह के समय गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है. इसके अलावा मंगलवार के दिन एक नारियल लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाकर किसी हनुमान मंदिर में चढ़ा दें. इस उपाय से धन वृद्धि होने लगती है. प्रयास करें कि हर मंगलवार को हनुमानजी को एक नारियल जरूर चढ़ाएं.

सिर्फ हनुमानजी ही नहीं, कुल 8 चिरंजीवियों को मिला है अमरता का वरदान, जान लीजिए नाम

बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं: मंगलवार के दिन भगवान बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद अर्पित करना चाहिए. मंगल दोष दूर करने के लिए मंगलवार के दिन बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद चढ़ाने फायदा मिलता है. इस प्रसाद को घर नहीं लाना चाहिए. ये उपाय लगातार 40 दिन करने से फायदा मिलता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord Hanuman

[ad_2]

Source link