Home Life Style मंचूरियन के शौकीनों का फेवरेट डेस्टिनेशन बना भूतनाथ रोड का ये रेस्टोरेंट, स्पाइसी स्वाद बना रहा लोगों का दीवाना

मंचूरियन के शौकीनों का फेवरेट डेस्टिनेशन बना भूतनाथ रोड का ये रेस्टोरेंट, स्पाइसी स्वाद बना रहा लोगों का दीवाना

0
मंचूरियन के शौकीनों का फेवरेट डेस्टिनेशन बना भूतनाथ रोड का ये रेस्टोरेंट, स्पाइसी स्वाद बना रहा लोगों का दीवाना

[ad_1]

उधव कृष्ण/पटना. जब बात स्वाद की आती है तो पटनावासी इसमें कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करते हैं. जी हां, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसकी बानगी भूतनाथ शनि मंदिर के बगल में स्थित मंचूरियन की दुकान में देखने को मिलती है. जहां दूर- दूर से लोग मंचूरियन का स्वाद लेने पहुंचते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां कस्टमर फ्रेंडली मंचूरियन बनाई और खिलाई जाती है. अगर आपको ज्यादा स्पाइसी मंचूरियन चाहिए, तो उसी हिसाब से इसमें मसाले मिलाए जाते हैं. दुकानदार की माने तो ज्यादातर लोग ड्राई मंचूरियन के साथ-साथ ग्रेवी वाला ज्यादा स्पाइसी मंचूरियन खाना चाहते हैं.

सुजीत कुमार बताते हैं कि सुबह ही 25 से 30 किलो बंधा गोभी का कीमा तैयार कर लिया जाता है. देर रात तक इतनी बिक्री होती है कि सारा माल खत्म हो जाता है. सुजीत की माने तो सावन को लेकर भी मंचूरियन खाने वालों की संख्या बढ़ी है. इसलिए अभी बिक्री के हिसाब से ज्यादा माल तैयार किया जाता है. इसके लिए कई बड़े कड़ाही में मंचूरियन तैयार करते हैं. स्वाद के बारे में सुजीत बताते हैं कि यहां के मंचूरियन की खास बात यह है कि ग्राहक को जैसा चाहिए, उसी अनुरूप इसमें मसालों और जायकों को मिलाया जाता है. ग्राहक के स्वाद और पसंद के हिसाब से ही मंचूरियन को ज्यादा या कम स्पाइसी और ड्राई किया जाता है.

250 प्लेट से ज्यादा की होती है बिक्री
दुकानदार आर्यन ने बताया कि राजेंद्र नगर के भूतनाथ रोड में शनि मंदिर से ठीक पहले मेन रोड पर ही यह रेस्टोरेंट स्थित है. प्रमुख रूप से मंचूरियन के लिए ही यह दुकान प्रसिद्ध है. यही कारण है कि पूरे पटना से लोग यहां मंचूरियन खाने आते हैं. कई लोग तो पैक करवा कर मंचूरियन घर भी ले जाते हैं. आर्यन बताते हैं कि ऑनलाइन साइट के द्वारा भी लोग यहां मंचूरियन का ऑर्डर प्लेस करते हैं. दुकान मालिक आर्यन बताते हैं कि अमूमन 250 से अधिक प्लेट मंचूरियन की एक दिन में सेल हो जाता है. जहां एक फुल प्लेट मंचूरियन की कीमत 120 रुपए है, वहीं हाफ प्लेट 60 रुपए का आता है.

.

FIRST PUBLISHED : August 27, 2023, 20:44 IST

[ad_2]

Source link