Home National मंत्री के घर पर मर्डर से पहले क्‍या हुआ था विनय श्रीवास्‍तव के साथ? छोटे भाई ने फोन पर सुनीं थीं ये आवाजें 

मंत्री के घर पर मर्डर से पहले क्‍या हुआ था विनय श्रीवास्‍तव के साथ? छोटे भाई ने फोन पर सुनीं थीं ये आवाजें 

0
मंत्री के घर पर मर्डर से पहले क्‍या हुआ था विनय श्रीवास्‍तव के साथ? छोटे भाई ने फोन पर सुनीं थीं ये आवाजें 

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Vinay Srivastava Murder Case: लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर हुई विनय श्रीवास्‍तव हत्‍याकांड की जांच चल रही है। इस बीच पता चला है कि विनय देर रात तक घर नहीं लौटा तो छोटे भाई ने उसे फोन कर घर आने के लिए कहा था। कॉल उठने पर छोटे भाई को पीछे से तेज आवाजें सुनाई दी। विनय ने कहा था कि अभी घर आकर बताता हूं। इसके बाद परिवार को विनय की हत्या किए जाने की सूचना मिली।

भाई विक्रांत ने मीडिया को बताया कि गुरुवार रात 1.20 पर उसने विनय को फोन किया था। जिसने कॉल अटैंड की। विक्रांत के मुताबिक पीछे से काफी आवाजें आ रही थी। विनय से इस बारे में छोटे भाई ने पूछा भी था। विक्रांत ने यह बात बड़े भाई को भी बताई थी। वहीं, सुबह करीब सवा चार बजे विकास को अंकित ने फोन कर बताया कि विनय की गोली लगने से मौत हो गई है।

चार बजकर सात मिनट तक फुटेज में दिखा परिवार के मुताबिक पुलिस ने कई फुटेज लिए हैं। अरुण उर्फ बंटी और सौरभ मकान से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। इनके पीछे सुबह चार बजकर सात मिनट पर विनय भी दिखा था, लेकिन पीछे से किसी ने उसे आवाज लगाई। जिसके चलते विनय वापस चला गया। इसके बाद गोली मार कर हत्या कर दी गई। वहीं, विकास ने मां के आरोपों को दोहराते हुए अरुण उर्फ बंटी पर शक जताया है। उनके मुताबिक अरुण से विस्तृत पूछताछ होनी चाहिए।

[ad_2]

Source link