Home National मंदिर पर मत्था टेकते ही गिरा 19 साल का युवक, मौके पर ही हो गई मौत, जानें कारण

मंदिर पर मत्था टेकते ही गिरा 19 साल का युवक, मौके पर ही हो गई मौत, जानें कारण

0
मंदिर पर मत्था टेकते ही गिरा 19 साल का युवक, मौके पर ही हो गई मौत, जानें कारण

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

आगरा के रामबाग पार्क के बाहर हनुमान मंदिर पर शुक्रवार सुबह 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक प्रतिदिन सुबह दौड़ने के बाद मंदिर पर मत्था टेकने आता था। सुबह भी आया। मत्था टेकने के बाद मौके पर ही गिर गया। पुलिस आशंका जता रही है कि मौत की वजह हार्ट अटैक है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला राजकुमार ने बताया कि नगला धमानी, ट्रांसयमुना निवासी बृजेश बघेल प्रतिदिन सुबह करीब आठ किलोमीटर तक दौड़ लगाया करता था। दौड़ने के बाद वह हनुमान मंदिर पर रुकता। वहां मत्था टेकता। उसके बाद अपने घर जाता था। 

सुबह साढ़े छह बजे 112 नंबर पर सूचना मिली कि एक युवक मंदिर के बाहर गिर पड़ा है। पुलिस पहुंची। तब तक युवक के परिजन भी आ गए। उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शुरू में पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा था। मंदिर पर रुकने से पहले युवक ने दौड़ लगाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की सही वजह पता चलेगी। एक-दो लोगों ने भी यही बताया कि युवक मंदिर के बाहर रुका। अन्दर आकर मत्था टेका उसके बाद मौके पर ही गिर पड़ा।

डायल-100 और डायल-112 पर लोगों का भरोसा बढ़ा, एक कॉल पर यूपी पुलिस ने की 26.96 लाख की मदद

बता दें कि इससे पहले भी कई किस्से सामने आ चुके हैं जिनमें अचानक हंसते-खेलते, नाचते-गाते लोग गिरते हैं और मौके पर उनकी मौत हो जाती है। ज्यादातर मामलों में कारण हार्ट अटैक ही बताया जाता है। इस मामले में भी डॉक्टरों का कहना है कि संभावना हार्ट अटैक की है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद पूरी और सही जानकारी दी जाएगी। वहीं युवक के परिवार में उसकी मौत से मातम मचा हुआ है।

[ad_2]

Source link