Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeBusinessमंदी से जूझ रही दुनिया के लिए भारत 'शाइनिंग स्पॉट' : मुकेश...

मंदी से जूझ रही दुनिया के लिए भारत ‘शाइनिंग स्पॉट’ : मुकेश अंबानी


नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्री की कमान संभालते हुए बीस साल पूरे होने के बाद कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने आज रिलायंस फैमिली डे फाउंडेशन 2022 में शिरकत की। मुकेश अंबानी ने इस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम ऐसे वक्त में जी रहे हैं जब दुनिया 21वीं सदी को भारत की सदी के तौर पर देख रहा है। दुनियाभर की निगाहें हम पर हैं। अगले 25 साल बदलाव के हैं। ये साल भारत के 5000 साल पुराने इतिहास के लिए परिवर्तनकारी होने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम भारत को विकास की ओर ले जा रहे हैं। साल 2047 तक भारत 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकती हैं। हम स्थिर तरीके से इस स्थाई लक्ष्य को पा सकेंगे। भारत को युवा जनसंख्या बढ़ रही है, जो तकनीक के दम पर इस लक्ष्य को पाने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कभी अभाव, कमी, गरीबी से जूझ रहा भारत अब समृद्धि, अवसरों की प्रचुरता से संपन्न हैं। उन्होंने कहा कि जहां दुनिया के कई देशों में अनिश्चितता, अस्थिरता और मंदी का दौर देखा जा रहा है, वहां भारत को विश्व स्तर पर ‘शाइनिंग स्पॉट’ के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि 28 दिसंबर को मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्री के चैयरमैन के तौर पर 20 साल पूरे कर लिए हैं। इन 20 सालों में मुकेश अंबानी में रिलायंस को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है। उनके नेतृत्व में कंपनी की इनकम, उनके मार्केट कैप, मुनाफे, आय सबसे बढ़ोतरी हुई और सबसे डबल डिजीट का आंकड़ा छू लिया। आंकड़ों के मुताबिक मुकेश अंबानी के नेतृत्व में कंपनी की आय 20 गुना तक बढ़ गई। उनके नेतृत्व में म केवल कंपनी की आय में बढ़ोतरी हुई है बल्कि निवेशकों के भी खूब फायदा हुआ है। इन 20 सालों में 87 हजार करोड़ प्रति वर्ष की दर से निवेशकों को 17.4 लाख करोड़ रु का लाभ हुआ। मुकेस अंबानी ने गूगल, फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियों से निवेश हासिल किया है।

मुकेश अंबानी के 20 साल बेमिसाल , रॉकेट के रफ्तार से बढ़ी रिलायंस की कमाई



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments