Home Life Style मकरवालों को मिल सकता है सरकारी नोटिस तो कुंभवालों को निवेश से लाभ, प्रमोशन का योग

मकरवालों को मिल सकता है सरकारी नोटिस तो कुंभवालों को निवेश से लाभ, प्रमोशन का योग

0
मकरवालों को मिल सकता है सरकारी नोटिस तो कुंभवालों को निवेश से लाभ, प्रमोशन का योग

[ad_1]

हाइलाइट्स

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. परिवार का सुख मिलेगा.
सावधान रहें, कोई पुरानी छुपी हुई बात बाहर निकल सकती है.

September Weekly Horoscope 2023: सितंबर 2023 के इस सप्ताह में मकर राशिवालों को संभलकर रहना होगा. उनको कोई सरकारी नोटिस मिल सकता है. सावधान रहें, कोई पुरानी छुपी हुई बात बाहर निकल सकती है. कुंभवालों आपके प्रमोशन की बातें भी शुरू हो सकती हैं. बिजनेस करने वालों के लिए सप्ताह अच्छा है. पढ़ें मकर, कुंभ और मीन का साप्ताहिक राशिफल.

मकर साप्ताहिक राशिफल 2023 सितंबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. परिवार का सुख मिलेगा. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. मां से भी आशीर्वाद मिलेगा, जिससे किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी. परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा. जीवनसाथी से गृहस्थ जीवन में सहयोग मिलेगा और प्रेम रोमांस बढा रहेगा, जो आपके रिश्ते को खूबसूरत बनाएगा. लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल है. अभी प्रेम विवाह के योग भी बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जबकि व्यापार कर रहे लोगों को अपने काम में यात्रा से लाभ होगा.

कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कांटेक्ट बनेंगे, जो आपके बिजनेस को सपोर्ट करेंगे. गवर्नमेंट सेक्टर से कोई नोटिस आ सकता है. सावधान रहें, कोई पुरानी छुपी हुई बात बाहर निकल सकती है. संतान के लिए समय उन्नतिदायक है. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे. आपका मन पढ़ाई पर
पूरी तरह केंद्रित रहेगा, जो आपको अनुकूल नतीजे प्रदान करेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर के खानपान से बचने की जरूरत है. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2023 सितंबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में अच्छा महसूस होगा. जीवनसाथी से ट्यूनिंग में सुधार होगा और इससे आपको राहत मिलेगी. लव लाइफ के लिए समय अच्छा चल रहा है. आप अपने प्रिय को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखेंगे. सप्ताह की शुरुआत में दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं और कहीं घूमने निकल सकते हैं. इससे आपको ताजगी और नयापन महसूस होगा और बॉडी में भी एनर्जी आएगी. नौकरी में समय मेहनत से भरा रहेगा और आप मेहनत से जी नहीं चुराएंगे, तो सफल रहेंगे.

आपके प्रमोशन की बातें भी शुरू हो सकती हैं. बिजनेस करने वालों के लिए सप्ताह अच्छा है. आपकी इन्वेस्टमेंट भी आपको अच्छा लाभ दिलाएगी और बिजनेस को आगे बढ़ने में किसी खास व्यक्ति का योगदान भी मिल सकता है. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी पढ़ाई के ट्रैक पर वापस लौटने के लिए उन्हें पेरेंट्स के सपोर्ट की जरूरत पड़ेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपके लिए अपनी सेहत का
ध्यान रखना जरूरी होगा. यात्रा पर जाने से पूर्व भी अपनी सेहत का ध्यान रखें और पूरी तैयारी से जाएं. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत से मध्य तक का समय अनुकूल है.

मीन साप्ताहिक राशिफल 2023 सितंबर
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा. संपत्ति विवाद भी संभव हो सकता है. विवाहितों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. रिश्ते में भरपूर प्रेम रहेगा और एक दूसरे के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. जो लोग लव लाइफ में हैं, उन्हें इस समय को आपसी बातचीत से खुशनुमा बनाने का प्रयास करना चाहिए. सप्ताह की शुरुआत में आप किसी पूजा पाठ या किसी मंदिर को चंदा दे सकते हैं.
इससे आपको शांति भी मिलेगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा. सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. आपकी इनकम भी बढ़ेगी.

व्यापार में नए नतीजे देखने को मिलेंगे. विरोधियों पर आपकी जीत प्रबल होगी. कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत में कुछ सुधार होगा. यात्रा करना चाहें तो उसके लिए सप्ताह के अंतिम दिन अच्छे हैं.

Tags: Astrology, Horoscope

[ad_2]

Source link