[ad_1]
हाइलाइट्स
इनकम के मामले में यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है. आपके पास अच्छी स्थिति में धन आएगा.
लव लाइफ के लिए समय फेवरेबल है. आप इस समय का पूरा लाभ उठाएं.
आपके कुछ लोग आपकी अपनी गलती के कारण आपके गुप्त शत्रु भी बन सकते हैं.
September 2023 Weekly Horoscope: सितंबर 2023 के दूसरे सप्ताह में मकर-कुभवालों पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद रहेगा. मकर राशिवालों के इनकम के मामले में यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है. आपके पास अच्छी स्थिति में धन आएगा, जो आपको मजबूत स्थिति प्रदान करेगा. कुंभ राशिवालों को कहीं से अच्छी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है. पढ़ें मकर, कुंभ और मीन का सितंबर 2023 साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल 2023 सितंबर
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. वैवाहिक जीवन के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है. आपके बीच की क्रिएटिविटी और रोमांस आपके गृहस्थ जीवन को और भी खूबसूरत बना देंगे. जीवनसाथी के साथ समय बिताना आपको ज्यादा रास आएगा. परिवार में भी खुशियां रहेंगी. लव लाइफ के लिए भी समय बहुत ही प्रोडक्टिव रहेगा और एक-दूसरे के साथ भविष्य के सपने साकार हो सकते हैं.
सप्ताह की शुरुआत में बिजनेस में कोई अच्छी बात निकल कर आएगी, जिससे आपको बड़ा लाभ होगा. आपकी उम्मीदें बढ़ेंगी. इनकम के मामले में भी यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है. आपके पास अच्छी स्थिति में धन आएगा, जो आपको मजबूत स्थिति प्रदान करेगा.
भाग्य का साथ मिलने से रूके हुए काम बनेंगे और बिजनेस शुरू होगा. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम में आसानी होगी. आप अपनी योग्यता का लाभ उठाएंगे और कुछ महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का मौका भी मिल सकता है. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए समय अच्छा है. पढ़ाई का फायदा मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. कोई स्वास्थ्य समस्या सामने आ सकती है, उसका ध्यान रखें. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत और सप्ताह के अंतिम दो दिन अच्छे रहेंगे.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2023 सितंबर
यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा सा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. गृहस्थ जीवन के लिए समय अनुकूल चल रहा है. जीवनसाथी से अच्छी बातें होंगी, जिससे भविष्य की प्लानिंग करने में मदद मिलेगी. लव लाइफ के लिए समय फेवरेबल है. आप इस समय का पूरा लाभ उठाएं. आप चाहें, तो अपने प्रिय को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा खर्च हो सकता है. जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के दौरान अच्छा-खासा बजट खर्च हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर घर से बाहर निकलें और संभलकर कोई भी प्लानिंग करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. आपके प्रयास सफल होंगे, आपके बॉस भी आपको सपोर्ट करेंगे. आपको कहीं से अच्छी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है.
बिजनेस करने वालों के लिए समय अच्छा चल रहा है. आपकी काम करने की टाइमिंग भी काफी अच्छी रहेगी और आपको गवर्नमेंट सेक्टर से लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी वे अपनी पढ़ाई पर अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे. पारिवारिक सदस्यों का योगदान भी उनकी पढ़ाई में रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से
देखें तो अभी आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. अपने खानपान का ध्यान रखें और ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों से परहेज करें. यात्रा के लिए सप्ताह का अंतिम दिन अच्छा है.
मीन साप्ताहिक राशिफल 2023 सितंबर
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. विवाहितों का गृहस्थ जीवन काफी बेहतर रहेगा. आपसी बातचीत बढ़ेगी. रिश्ते में जो दिक्कतें थी वो अब खत्म होंगी और रोमांस बढ़ेगा. एक-दूसरे को और नजदीकी से जानेंगे. व्यापार में सफलता मिलेगी. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने रिश्ते की गरिमा को संभालेंगे. विवाहित लोग यदि जीवनसाथी के साथ कोई काम करते हैं, तो उसमें उन्हें सफलता मिलेगी. सप्ताह की शुरुआत में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं. यह यात्रा दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ होगी, लेकिन यात्रा में इस का ध्यान रखें कि आपके कुछ लोग आपकी अपनी गलती के कारण आपके गुप्त शत्रु भी बन सकते हैं, इसलिए अपनी कमजोरी किसी से भी जाहिर न करें.
अगर आप अपनी कमजोरी दूसरों को बताएंगे तो समय आने पर वे इसका फायदा उठा लेंगे. व्यापारी वर्ग को गवर्नमेंट से फायदा मिल सकता है. आप खुद को उत्तम साबित करने की कोशिश करेंगे और इसके लिए खूब मेहनत भी करेंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए समय अच्छा है. अभी उन्हें पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती, लेकिन कोई छोटी-मोटी समस्या भी हो तो उसे नजरंदाज न करें. खानपान में भी नियमितता बरतें. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी.
.
FIRST PUBLISHED : September 10, 2023, 09:30 IST
[ad_2]
Source link