Home Life Style मकर में होने वाला है बुध गोचर, 4 राशिवाले रहें सावधान! नौकरी, बिजनेस, सेहत पर पड़ेगी मार

मकर में होने वाला है बुध गोचर, 4 राशिवाले रहें सावधान! नौकरी, बिजनेस, सेहत पर पड़ेगी मार

0
मकर में होने वाला है बुध गोचर, 4 राशिवाले रहें सावधान! नौकरी, बिजनेस, सेहत पर पड़ेगी मार

[ad_1]

हाइलाइट्स

नौकरी करने वालों पर काम का दवाब होगा, इसके कारण आप प्रभावहीन हो सकते हैं.
कर्क: बुध के मकर राशि में आने से आपकी राशि के लोगों को धन हानि का डर रहेगा.

ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर शनि की राशि मकर में होने वाला है. बुध ग्रह 1 फरवरी गुरुवार को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेगा और 20 फरवरी मंगलवार को सुबह 06 बजकर 07 मिनट तक मकर राशि में विराजमान रहेगा. बुध का यह राशि परिवर्तन 4 राशियों के जातकों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव का कहना है कि बुध के गोचर से मिथुन, कर्क समेत 4 राशि के जातक अधिक प्रभावित हो सकते हैं. उनकी नौकरी, बिजनेस, सेहत और पर्सनल लाइफ पर बुरा प्रभाव हो सकता है. आइए जानते हैं मकर में बुध गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव के बारे में.

बुध गोचर 2024: 4 राशिवालों पर होगा अशुभ प्रभाव!

मिथुन: बुध के मकर राशि में गोचर करने से मिथुन राशिवालों पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है. इसकी वजह से आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आएगी. करियर में जो मेहनत करेंगे, उसका लाभ बहुत ही देर से प्राप्त हो सकता है. परिवार में वाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे. सेहत पर इसका बुरा प्रभाव हो सकता है.

नौकरी करने वालों पर काम का दवाब होगा, इसके कारण आप प्रभावहीन हो सकते हैं. आपके काम पर सवाल उठ सकते हैं. अधिक खर्च के कारण आप परेशान रहेंगे. कर्ज लेने की नौबत आ सकती है. दांपत्य जीवन भी प्रभावित रहेगा. आंख से परेशान हो सकते हैं.

कर्क: बुध के मकर राशि में आने से आपकी राशि के लोगों को धन हानि का डर रहेगा. उस दौरान आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है या उसे नुकसान हो सकता है. 1 फरवरी से 20 फरवरी तक आप यात्रा न करें, तो अच्छा रहेगा.

नौकरीपेशा लोगों को करियर में मिले जुले प्रभाव देखने को मिलेंगे. काम का दवाब पारिवारिक जीवन को प्रभावित करेगा. आप नौकरी बदल सकते हैं. बिजनेस करने वालों को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसके कारण मुनाफे में कमी आएगी. नाक और गले की समस्या से परेशान हो सकते हैं.

धनु: बुध के राशि परिवर्तन का नकारात्मक प्रभाव आप की आय और वैवाहिक जीवन पर हो सकता है. आपकी आमदनी में कमी आ सकती है और दांपत्य जीवन में कड़वाहट घुल सकती है. जीवनसाथी के साथ सही से पेश आएं और विवाद न करें तो अच्छा रहेगा. आपके काम अटक सकते हैं, सफलता मिलने में कठिनाई आएगी.

नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और वेतन में वृद्धि प्रभावित हो सकती है या उसमें अधिक देरी हो सकती है. करियर फ्रंट पर जो अपकी गति होगी, उससे संतुष्ट नहीं होंगे. बिजनेस करने वालों के लिए समय मध्यम ही रहेगा. अधिक खर्च के कारण कर्ज की स्थिति आ सकती है. पैर और दांत की समस्या परेशान कर सकती है.

कुंभ: बुध का गोचर आपके पारिवारिक जीवन असर डाल सकता है, खासकर बच्चों का करियर आपको तनाव दे सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को संभल कर रहना होगा. इस दौरान गलतियां होने की अधिक आशंका है. लापरवाही से बचें. आप जॉब को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं.

इस समय में आपको निवेश से बहुत अच्छा लाभ होता नहीं दिख रहा है. बच्चे बीमार पड़ सकते हैं, जिससे आपके रुपए खर्च हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ बहस न करें, विवाद से दांपत्य जीवन कष्टादायी हो सकता है. कमर से नीचे के अंगों में सरस्याएं हो सकती हैं, जिससे परेशान होंगे.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion 18

[ad_2]

Source link