Home Life Style मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खिचड़ी, वेट लॉस के साथ मिलते हैं ये गजब के फायदे

मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खिचड़ी, वेट लॉस के साथ मिलते हैं ये गजब के फायदे

0
मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खिचड़ी, वेट लॉस के साथ मिलते हैं ये गजब के फायदे

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Khichdi Khane Ke Fayde: शादी या पार्टी का हैवी खाना खाने के बाद अक्सर कई बार मन कुछ हल्का फुल्का खाने का करता है। ऐसा खाना जो पचने में हल्का होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। ऐसी ही एक डिश का नाम है खिचड़ी। जल्द ही मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। इस दिन खासतौर पर घरों में खिचड़ी बनाई और दान की जाती है। अगर आप भी वेट लॉस से लेकर कब्ज जैसी समस्याओं की छुट्टी करना चाहते हैं तो खिचड़ी से दोस्ती कर लीजिए। आइए जानते हैं अपनी डाइट में खिचड़ी शामिल करने से आपको मिलते हैं कौन से गजब के फायदे।

ये भी पढ़ें- मकर संक्रांति पर जरूर बनाई जाती है उड़द दाल खिचड़ी, बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

खिचड़ी खाने के फायदे-

वेट लॉस में फायदेमंद-

अगर आप बढ़ते मोटापे से परेशान हैं तो खिचड़ी का सेवन करें। खिचड़ी खाने से वजन कम होता है। वजन कम करने के लिए शरीर में प्रोटीन का स्तर सही रखना जरूरी है। इसके लिए हम मूंग दाल की खिचड़ी खा सकते हैं। मूंग दाल खिचड़ी में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिसके कारण पेट अधिक समय तक भरा रहता है। बार-बार भूख नहीं लगती और वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है। खिचड़ी आसानी से पचने के साथ ब्लोटिंग और मोटापे जैसी समस्या को दूर रखती है। ध्यान रखें, सर्दियों में रात को देसी घी के साथ और गर्मियों में दही के साथ खिचड़ी खाने से वजन नहीं बढ़ता है।

कब्ज की समस्या दूर-

कई बार गर्भावस्था में ही नहीं बल्कि बाहर का खाना खाने की वजह से भी व्यक्ति को कब्ज या अपच की समस्या होने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो खिचड़ी का सेवन आपकी समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। खिचड़ी जल्दी पचने की वजह से पेट में भारीपन की समस्या को दूर रखती है। जिन लोगों को पेट की समस्याएं ज्यादा हैं उन्हें अगल-अलग दाल से बनी खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। 

पाचन क्रिया को रखें दुरुस्त-

आयुर्वेद में खिचड़ी को आंत और पेट के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि खिचड़ी बनाते समय इसमें ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। खिचड़ी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करती है, जिसकी वजह से व्यक्ति आसानी से रोगों की चपेट में नहीं आता है। 

शुगर रखें कंट्रोल-

डायबिटीज रोगियों के लिए खिचड़ी का सेवन फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रहने के साथ वेट कंट्रोल करने में भी फायदा मिलता है।  

पोषक तत्वों से भरपूर-

खिचड़ी बनाने के लिए दाल के साथ कई तरह की सब्जियां भी इस्तेमाल की जाती हैं। जिसकी वजह से खिचड़ी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। एक प्लेट खिचड़ी में आपको ज्यादातर सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिल जाते हैं। इसके अलावा खिचड़ी शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ एनर्जी लेवल को बढ़ाकर इम्यूनिटी में भी सुधार करती है। 

[ad_2]

Source link