[ad_1]
हाइलाइट्स
मेष: मकर राशि में सूर्य के आने से मेष राशि के लोगों को धन लाभ होगा. आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है.
कन्या: सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. आप शत्रुओं पर हावी होंगे.
ग्रहों के राजा सूर्य का बड़ा गोचर 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन होने वाला है. सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कन्या, धनु समेत 5 राशिवालों के अच्छे दिन शुरू होंगे. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट बताते हैं कि सूर्य देव जब मकर राशि में आते हैं तो उत्तरायण होता है. सूर्य देव 15 जनवरी को 02:54 एएम पर धनु राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे. सूर्य देव मकर राशि में करीब एक माह तक रहेंगे. फिर वे 13 फरवरी को मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. आइए जानते हैं कि मकर में सूर्य गोचर से किन 5 राशिवालों को लाभ होने वाला है?
सूर्य गोचर 2024: इन 5 राशिवालों के आएंगे अच्छे दिन
मेष: मकर राशि में सूर्य के आने से मेष राशि के लोगों को धन लाभ होगा. उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है या आय के नए साधन मिल सकते हैं. इस दौरान आपको पुराने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. सरकारी मदद प्राप्त हो सकता है. आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा. दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा.
ये भी पढ़ें: साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 12 घंटे पूर्व लगता है सूतक काल, जानें कौन से काम नहीं करने
वृष: सूर्य गोचर के शुभ प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. आपके काम से बॉस खुश होंगे. बिजनेस करने वालों के लिए समय अनुकूल होगा. काम को बढ़ाने में सफल होंगे और आपकी तरक्की होगी. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. आपको कोई सरकारी लाभ मिल सकता है.
कन्या: सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. आप शत्रुओं पर हावी होंगे और उनकी साजिशें विफल होंगी. आपका प्रभुत्व बढ़ेगा. कार्य स्थल पर समय अच्छा होगा. सहकर्मी मदद करेंगे. अटका हुआ धन मिल सकता है, अन्य स्रोतों से भी धन लाभ का योग बना है. परिवार में आनंददायक माहौल रहेगा, इसलिए आप तनाव मुक्त रहेंगे.
ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर बन रहा रवि योग, सूर्य पूजा से होंगे 5 बड़े फायदे, जान लें स्नान-दान मुहूर्त
धनु: सूर्य के शुभ प्रभाव के कारण आप कोई नया काम प्रारंभ कर सकते हैं, जिसमें सफलता भी प्राप्त होगी. आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी. जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत हो सकता है. दोस्तों से मिलेंगे, जिससे मन खुश होगा. पूजा पाठ में मन लगेगा.
कुंभ: सूर्य के गोचर करने से आपके धन में वृद्धि का योग बनेगा. रुपए की कमी दूर होगी और काम पूरे होंगे. आध्यात्म के क्षेत्र में मन रमेगा. घर में सुख और शांति रहेगी. कोई खुशखबर प्राप्त हो सकती है. परिवार के साथ यात्रा का प्लान कर सकते हैं.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Makar Sankranti
FIRST PUBLISHED : January 4, 2024, 10:21 IST
[ad_2]
Source link