[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
मोबाइल ऐप्स के जरिए ढेरों अलग-अलग काम अब बेहद आसान हो गए हैं और लाखों ऐप्स इस्तेमाल करने का विकल्प यूजर्स को मिलता है। हालांकि, कई बार फोन दूसरों को देने की स्थिति में आप कुछ ऐप्स छुपाना चाहते हैं। यह डेटिंग से लेकर ट्रेडिंग तक, कोई भी पर्सनल ऐप्स हो सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स को आसान स्टेप्स फॉलो करते हुए ऐप्स हाइड करने का विकल्प मिल जाता है।
खास बात यह है कि ऐप्स हाइड करने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। डिवाइस की सेटिंग्स में ही ऐप्स छुपाने से जुड़ा ऑप्शन मिल जाता है। हालांकि, अलग-अलग ब्रैंड्स के फोन में इसका तरीका एकदूसरे से थोड़ा अलग जरूर हो सकता है। यह समझ ना आए तो थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद भी ली जा सकती है।
ऐसे हाइड करें अपने पर्सनल ऐप्स
1. अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने के बाद Settings ओपेन करें।
2. यहां आपको Privacy विकल्प पर टैप करना होगा।
3. यहीं पर App Hiding या Hide App का विकल्प दिखेगा। अगर आपको यह ऑप्शन नहीं दिखता है तो सीधे सेटिंग्स में इसे सर्च कर सकते हैं।
4. फोन में मौजूद सारे ऐप्स की लिस्ट यहीं आपको दिखाई जाएगी और सीक्रेट ऐप्स को चुनना होगा।
5. आप जो भी ऐप्स छुपाना चाहते हैं, उन्हें मार्क कर दें या फिर उनके सामने दिख रहा टॉगल ऑन कर दें।
6. ऐप फोन के मेन्यू में दिखना बंद हो जाएगी।
Samsung, Oppo से लेकर OnePlus और Realme तक सभी फोन्स में यह विकल्प मिलता है। इन डिवाइसेज में हाइड किए गए ऐप्स को ऐक्सेस करने का तरीका अलग-अलग है, जिसकी जानकारी सेटिंग्स मेन्यू में ही मिल जाएगी।
[ad_2]
Source link