Home National मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस की बेरुखी का क्‍या रायबरेली-अमेठी में बदला चुकाएंगे अखिलेश?

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस की बेरुखी का क्‍या रायबरेली-अमेठी में बदला चुकाएंगे अखिलेश?

0
मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस की बेरुखी का क्‍या रायबरेली-अमेठी में बदला चुकाएंगे अखिलेश?

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Akhilesh Yadav Reaction on Congress: लोक जागरण अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को हरदोई पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रति नाराज दिखे। कांग्रेस को लेकर अखिलेश के कड़े तेेवरों के मद्देनज़र अब यूपी के राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उछलने लगा है कि क्‍या सपा रायबरेली-अमेठी में मध्‍य प्रदेश का बदला चुकाएगी? 

कांग्रेस और सपा के बीच बढ़ती दूरियों के बीच अब सबकी निगाहें अमेठी और रायबरेली पर लग गई हैं। मौजूदा रार को लेकर अगर कांग्रेस सपा गठबंधन नहीं हुआ तो क्या सपा कांग्रेस की इन दो पुरानी सीटों को पहले की तरह छोड़ेगी या खुद चुनाव लड़ेगी- इसको लेकर चर्चा तेज हो चली है। इस बीच सपा ने अमेठी व रायबरेली लोकसभा सीट के समीकरण को लेकर लखनऊ में बैठक बुलाई है। यह बैठक संभवत 25 अक्तूबर को होगी। इसमें पार्टी के विधायक राकेश सिंह व मनोज पांडे भी शामिल होंगे।

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेसी नेताओं के रुख से दु:खी अखिलेश ने कहा कि सब जानकारी लेने के बाद भी कांग्रेस ने सीटें नहीं दी। जिन सीटों पर सपा नंबर एक-दो पर थी, सपा ने वहीं सीटें मांगी थी। नहीं देनी थी तो मना कर देते। जिस समय सरकार बनानी थी, उस समय सपा का इकलौता विधायक समर्थन में दिया था। उसके बाद गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलाया था। अखिलेश ने कहा 2024 में जनता हमारे साथ है। सबका लक्ष्य बीजेपी हराना है लेकिन बीजेपी को हराएगा कौन।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को शाहजहांपुर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कहा कि अगर भ्रम बना रहा तो ‘इंडिया’ गठबंधन कभी भी भाजपा को नहीं हरा पाएगा। अब मध्य प्रदेश के बाद, हमें पता चला है कि राष्ट्रीय स्तर पर संसदीय चुनावों के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन है लेकिन अगर कांग्रेस इसी तरह व्यवहार करती रही, तो उनके साथ कौन खड़ा हो

अजय राय ने सपा मुखिया का दिया जवाब

उधर, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को दिए गए अपने बेहद संयमित बयान से इतर अखिलेश यादव पर हमला बोला। अजय राय ने कहा कि अखिलेश यादव की बातचीत का तरीका ठीक नहीं है। उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के लिए भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा-‘हम लोग भी मुलायम सिंह यादव की इज्जत करते थे। देश उन्हें बड़ा नेता मानता था।

सपा-कांग्रेस में बढ़ी खटास 

मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के रिश्तों में आई खटास और बढ़ गई है। सीटों के बंटवारे पर अखिलेश की नाराजगी के बाद शुक्रवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अखिलेश पर कड़ी टिप्पणी करते हुए उनकी उपेक्षा करने का संदेश दिया। इसी बीच कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय ने भी अपने गृह जनपद वाराणसी पहुंच कर संयम की चादर उतार दी। पलटवार करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा व्यवहार करती रही तो उनके साथ कौन खड़ा होगा।

कमलनाथ ने दिया था ये बयान  

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश के बयान पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को अखिलेश पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि ‘अरे छोड़ो अखिलेश वखिलेश को..। वहीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने संस्कारों को लेकर उन्हें कठघरे में खड़ा किया।

[ad_2]

Source link