Saturday, April 12, 2025
Google search engine
HomeNationalमराठा आंदोलन के दौरान पथराव और लाठीचार्ज, राजस्थान में निर्वस्त्र घुमाई महिला...

मराठा आंदोलन के दौरान पथराव और लाठीचार्ज, राजस्थान में निर्वस्त्र घुमाई महिला से मिले गहलोत; टॉप-5 न्यूज


ऐप पर पढ़ें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार को देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1’ का सफल प्रक्षेपण किया। चंद्रमा पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने के बाद एक बार फिर इतिहास रचा गया है। इसरो ने बताया कि आदित्य-एल1 यान पीएसएलवी रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गया है। वहीं, बालासोर ट्रेन हादसा मामले में सीबीआई ने रेलवे के गिरफ्तार 3 अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इन तीनों पर गैर इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शनिवार की टॉप-5 न्यूज

सूर्य की स्टडी के लिए बड़ी छलांग

भारत का महत्वाकांक्षी आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष-आधारित सौर अध्ययन में देश के शुरुआती प्रयास का प्रतीक है और यह सूर्य की गतिविधियों और पृथ्वी पर उनके प्रभाव के बारे में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा। यह बात विशेषज्ञों ने कही। देश के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयासों ने तब एक महत्वपूर्ण छलांग लगाई, जब ISRO ने शनिवार को सूर्य के विस्तृत अध्ययन के लिए 7 पेलोड के साथ अपने पहले सौर मिशन को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। पढ़ें पूरी खबर…

बालासोर केस में 3 रेलवे अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट

बालासोर ट्रेन हादसा मामले में सीबीआई ने रेलवे के गिरफ्तार 3 अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इन तीनों पर गैर इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप है। इन कर्मचारियों को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था, जिनकी पहचान अरुण कुमार महंत, मोहम्मद अमीर खान और पप्पू कुमार के तौर पर हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

चांद पर चैन की नींद सोएंगे विक्रम-प्रज्ञान

चंद्रमा की खोज में भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मिशन का हिस्सा प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक 100 मीटर की दूरी तय कर चुका है। यह उपलब्धि तब आई है जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रमा पर सूरज की रोशनी कम होने के कारण विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर दोनों को स्लीप मोड में डालने की तैयारी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान में निर्वस्त्र घुमाई महिला से मिले गहलोत

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद गांव में 21 साल की आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र घुमाए जाने के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही सीएम गहलोत ने पीड़िता को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को दोपहर प्रतापगढ़ के धरियावद में पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर…

जालना में मराठा आंदोलन के दौरान हिंसा

महाराष्ट्र के जालना में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। अंबाद चौफुली इलाके में प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव में जालना के SP तुषार दोशी समेत 4-5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोशी ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में प्लास्टिक की गोलियां चलाईं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments