Home Life Style मशरूम फ्राई के साथ खाने को बनाएं स्पेशल, स्वाद की हर कोई करेगा तारीफ, आसान है बनाने का तरीका

मशरूम फ्राई के साथ खाने को बनाएं स्पेशल, स्वाद की हर कोई करेगा तारीफ, आसान है बनाने का तरीका

0
मशरूम फ्राई के साथ खाने को बनाएं स्पेशल, स्वाद की हर कोई करेगा तारीफ, आसान है बनाने का तरीका

[ad_1]

हाइलाइट्स

मशरूम फ्राई खाने में टेस्टी और हेल्दी फूड है, इसका स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को भी खूब भाता है.
इस सब्जी को आप घर पर ट्राई करेंगे तो होटल का स्वाद भूल जाएंगे, इसे मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं.

Mushroom Fry Recipe: खाने के शौकीन लंच हो या डिनर हर समय कुछ अलग खाने की ख्वाहिश रखते हैं. ऐसा करने से ना केवल खाने का स्वाद बदलता है, बल्कि सेहत को कई लाभ भी मिलते हैं. ज्यादातर लोग ऐसी सब्जी की तलाश करते हैं, जो टेस्टी और हेल्दी दोनों गुणों से भरपूर हो. ऐसी ही एक सब्जी का नाम है मशरूम. दरअसल कई लोग मशरूम को बड़े शौक से खाते हैं. आपने भी घर में कई तरह से मशरूम की सब्जी बनाकर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी मशरूम फ्राई को ट्राई किया है. मशरूम फ्राई खाने में बेहद टेस्टी और हेल्दी फूड है. यह आपके खाने का स्वाद बदलकर रख देगी. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को खूब भाता है. आप इस टेस्टी सब्जी को घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. इस सब्जी को यदि आप घर पर ट्राई करेंगे तो होटल का स्वाद भूल जाएंगे. यह सब्जी बेहद आसानी से घर पर बनाई जा सकती है. आइए जानते हैं मशरूम फ्राई बनाने की आसान विधि.

मशरूम फ्राई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

बटन मशरूम- 300 ग्राम
कटे प्याज- 2-3
कटे टमाटर- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 टी स्पून
जीरा- 1 टी स्पून
राई- 1 टी स्पून
मेथी दाना- 1/3 टी स्पून
हल्दी- 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
गरम मसाला- 1/3 टी स्पून
कटा हरा धनिया- 2 टेबल स्पून
तेल- अंदाजानुसार
नमक- स्वादानुसार

सब्जी बनाने की विधि

टेस्टी मशरूम फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले बटन मशरूम को नमक डालकर अच्छी तरह से साफ करेंगे. इसके बाद इन मशरूम को काटकर एक साफ बाउल में रख देंगे. अब प्याज और टमाटर को लेकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे. अब एक कढ़ाही को लेकर उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करेंगे. तेल गर्म होने पर उसमें राई, मेथी दाना और जीरा डालकर चटका लेंगे.

ये भी पढ़ें:  कम समय में लेना है बेहतरीन दाल फ्राई तड़का का स्वाद, एक बार इस तरीके से करें ट्राई, मिनटों में बनेगी सुपर टेस्टी दाल

मसालों के चटकने पर उसमें कटा प्याज डालकर भूनेंगे के लिए छोड़ देंगे. प्याज का रंग हल्का सुनहरा होने पर इसमें बारीक कटा टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनेंगे. करीब 1-2 मिनट तक भूनने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर सहित अन्य सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे. ध्यान रखें कि इसको टमाटर पूरी तरह से नरम होने तक पकाएंगे.

ये भी पढ़ें:  भुट्टे का कीस मुंह में ला देगा पानी, इस तरीके से बनाएंगे तो सब बार-बार मांगेंगे, मानसून का बढ़ जाएगा मज़ा

अब इसमें कटी हुई मशरूम डालकर चम्मच से अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद सब्जी को कुछ समय पकने के लिए छोड़ दें. थोड़ी देर बाद सब्जी में थोड़ा सा पानी मिलाएं और कड़ाही ढककर मशरूम फ्राई को 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. सब्जी लगभग बनने के बाद इस सब्जी में गरम मसाला डालकर गैस बंद कर देंगे. इसके बाद ऊपर से कटे हुए हरा धनिया को गार्निश कर देंगे. अब इस टेस्टी सब्जी को रोटी, पराठा या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link