[ad_1]
हाइलाइट्स
दांतों की सफाई न होने की वजह से मसूड़ों से खून निकलने लगता है.
मसूड़ों में खून निकलने की वजह पायरिया बीमारी भी हो सकती है.
How To Stop Bleeding Gums: कई बार ब्रश करते समय मसूड़ों से खून निकलने लगता है. अधिकतर लोगों को कभी न कभी यह परेशानी होती है. कुछ लोगों के मसूड़ों से बिना ब्रश के भी खून निकलता रहता है. लापरवाही करने पर यह परेशानी बढ़ जाती है और लोगों को डेंटिस्ट के पास जाना पड़ता है. दांतों की यह समस्या काफी कॉमन है और बड़ी तादाद में लोग इसका सामना कर रहे हैं. अब सवाल उठता है कि मसूड़ों से खून निकलने की वजह क्या होती है. कहीं यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं है. साथ ही इस परेशानी से कैसे छुटकारा पाया जाए. सभी सवालों के जवाब डेंटिस्ट से जान लेते हैं.
नई दिल्ली के पीतमपुरा स्थित डॉक्टर गुलाटी डेंटल क्लीनिक के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव गुलाटी के अनुसार हमारे दांतों की अच्छी तरह सफाई बेहद जरूरी है. सही तरीके से सफाई न होने पर दांतों के बीच टार्टर, प्लाक और गंदगी जमा हो जाती है. इनमें बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं और दांतों के बीच बैक्टीरियल संक्रमण होने लगता है. इंफेक्शन की वजह से मसूड़े फूल जाते हैं. ऐसी कंडीशन में ब्रश करते वक्त मसूड़ों से खून निकलने लगता है. कुछ मामलों में ब्रश हार्ड होने की वजह से भी ब्लीडिंग गम की समस्या देखने को मिलती है. कई बार बिना ब्रश के भी लोगों के मसूड़ों से खून रिसता रहता है, जो बैक्टीरिया पनपने परहोता है. इससे एक समस्या होती है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में पायरिया कहा जाता है. मेडिकल की भाषा में इसे जिंजिवाइटिस भी कहा जाता है.
क्या हो सकती है पायरिया की वजह?
डॉ. वैभव गुलाटी कहते हैं कि दांतों और मसूड़ों के बीच जब कीटाणु जमा हो जाते हैं और संक्रमण होने लगता है. इससे मसूड़ों से खून आने लगता है और ओरल हेल्थ बुरी तरह प्रभावि होती है.दांतों की सही तरीके से सफाई न होना, नियमित रूप से ब्रश न करना, पान-मसाला खाना, ज्यादा खट्टी चीजें खाना और ठंडा-गर्म खान-पान होने से पायरिया होने का खतरा बढ़ जाता है. पायरिया होने पर ब्लीडिंग गम की समस्या ज्यादा हो जाती है और मसूड़े कमजोर होने लगते हैं. डायबिटीज की वजह से भी मसूड़े फूल जाते हैं और कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट की वजह से भी पायरिया की समस्या हो सकती है. दांतों की सफाई प्रॉपर तरीके से न हो, तो इससे मसूड़ों क हेल्थ बुरी तरह प्रभावित हो जाती है.
यह भी पढ़ें- किस वजह से हो सकती हैं मानसिक बीमारियां? स्मोकिंग-ड्रग्स भी जिम्मेदार, कहीं आप पर तो नहीं खतरा, ऐसे करें पहचान
ब्लीडिंग गम से कैसे पाएं छुटकारा?
डेंटिस्ट के मुताबिक ब्लीडिंग गम की समस्या से राहत पाने के लिए अच्छी तरह ब्रश करना चाहिए. अच्छी टेक्निक से ब्रश करें और सॉफ्ट ब्रश यूज करें. आराम से धीरे-धीरे ब्रश करके दांतों की अच्छी तरीके से सफाई करने से इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. अगर इन सभी चीजों के बावजूद अगर खून आ रहा है, तो डॉक्टर से मिलकर मेडिकेटेड टूथपेस्ट इस्तेमाल करें. इसके अलावा ब्लीडिंग गम से निपटने में कुछ घरेलू तरीके भी अपनाए जा सकते हैं. आप गुनगुने पानी में नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार कुल्ला कर सकते हैं. नमक अपने आपमें एंटी-बैक्टीरियल होता है. इसके अलावा आप हल्दी, नमक और सरसों का तेल मिक्स करके अपने मसूड़ों की मसाज कर सकते हैं. इन घरेलू नुस्खों से भी मसूड़ों पर काफी असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें- देर रात तक जागना, 2 गलत आदतें, हो जाएं सावधान, वरना कम उम्र में हो सकते हैं मौत का शिकार, नई स्टडी में खुलासा
.
Tags: Health, Lifestyle, Trending news
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 18:04 IST
[ad_2]
Source link