Friday, September 6, 2024
Google search engine
HomeLife Styleमस्कारा लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, आंखें लगेंगी बेहद खूबसूरत

मस्कारा लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, आंखें लगेंगी बेहद खूबसूरत


ऐप पर पढ़ें

Tips to apply mascara on eyelashes: कहते हैं आंखें दिल का आईना होती हैं। चेहरे की खूबसूरती को बनाने और बिगाड़ने में इनका बहुत बड़ा हाथ होता है। यही वजह है कि महिलाएं मेकअप करते समय अपने आई मेकअप पर खास ध्यान देती हैं। आई मेकअप करते समय पलकों की खूबसूरती निखारने के लिए मस्कारे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यही मस्कारा अगर गलत तरीके से लगाया जाए तो पूरे मेकअप को बर्बाद कर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आंखों को खूबसूरती बढ़ाने के लिए मस्कारा लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मस्कारा खरीदते समय बरतें ये सावधानी-

मस्कारा हमेशा अपनी लैशेज के अनुसार ही खरीदें। अगर आपकी पलकें छोटी हैं तो आप एसेंशियल ऑयल रिच मस्कारा खरीदें। लेकिन आपकी पलके अगर घनी नहीं हैं तो आपको वॉल्यूम मस्कारे का चयन करना चाहिए। अधिक पसीना आने पर वाटरप्रूफ मस्कारा लगाना चाहिए।

आईलैश कर्लर-

आईलैश कर्लर पलकों को घना ऊपर की ओर उठा हुआ और लंबा दिखाता है। इसे खरीदते समय हमेशा एक सॉफ्ट रबर पैड के साथ एक कर्लर खरीदें, जो आपकी लैशेस को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

एक ही मस्कारा ना करें इस्तेमाल-

बाजार में मिलने वाले अलग-अलग तरह के मस्कारे आईब्रो को वॉल्यूम और थिकनेस देने का काम करते हैं। जबकि कई मस्कारा आईब्रो को कर्ल लुक देते हैं। ऐसे में आपको हमेशा एक ही तरह का मस्कारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अपने पास कम से कम 2-3 तरह के मस्कारा जरूर रखें। 

मस्कारा हटाने का सही तरीका

पलको से मस्कारा साफ करते समय आई लैशेज को खींचना नहीं चाहिए। यह मस्कारा हटाने का बिल्कुल गलत तरीका है। ऐसा करने से पलके टूट सकती हैं। मस्कारा हटाने के लिए आपको मेकअप रिमूवर या कोकोनट ऑयल का उपयोग करना चाहिए।

मस्कारा लगाते समय न करे ये गलतियां- 

-मस्कारा लगाते समय नीचे की ओर नहीं बल्कि हमेशा ऊपर की ओर देखना चाहिए। ऐसा करने से मस्कारा आसानी से लग जाएगा। 

-मस्कारा लगाते समय जल्दबाजी ना करें। जल्दबाजी करने से आपकी आंखों का पूरा मेकअप खराब हो सकता है। 

-अगर आप अपनी लैशेज को लंबा दिखाना चाहते हैं तो आईलैशेज पर मस्कारा वैन्ड की मदद से बेबी पाउडर लगाकर उसके ऊपर मस्कारा की एक कोट लगाएं। मस्कारा सूखने के बाद दोबारा बेबी पाउडर लगाकर एक कोट और लगा दें,आपकी लैशेज लंबी दिखेंगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments