Home Life Style महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा बजट? बनाएं तोरई के छिलके से टेस्टी भर्ता

महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा बजट? बनाएं तोरई के छिलके से टेस्टी भर्ता

0
महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा बजट? बनाएं तोरई के छिलके से टेस्टी भर्ता

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में किचन को स्मार्टली मैनेज करना जरूरी है ताकि जेब हल्की न हो जाए। बजट का ध्यान रखने के साथ स्वाद और सेहत का ध्यान रखना भी अहम है। ऐसे में कुछ ऐसी रेसिपीज बनाई जा सकती हैं जिनके लिए आपको महंगी सामग्री या सब्जी की जरूरत न हो। ऐसी ही एक डिश है तोरई (Ridge gourd) के छिलके का भर्ता। सुनने में आपको भले ही अजीब लग रहा है लेकिन चावल के साथ इसका टेस्ट लाजवाब लगता है। तो अगर आप मार्केट से सब्जी के लिए तोरई लाते हैं तो इसके छिलका का यूज भी कर सकते हैं। यहां सीखें रेसिपी।

सामग्री

तरोई का छिलका (धारीदार मोटे छिलके वाली)

हरी मिर्च

2 चम्मच पानी

तेल

कलौंजी

1 लाल सूखी मिर्च

1 प्याज

2-3 लहसुन बारीक कटे

1/2 चम्मच चीनी

नमक

थोड़ा सा सरसों का तेल ऊपर से डालने के लिए

विधि

तरोई को छील लें। छिलके को पानी में अच्छी तरह धो लें। अब मिक्सर में छिलके के साथ हरी मिर्च तोड़कर डालें। गैस पर पैन गरम करें। इसमें सरसों का तेल डालें। तेल गरम हो जाने पर कलौंजी डालें। इसके बाद बारीक कटा लहसुन डालें। लंबा कटा प्याज डालें। जब प्याज का रंग बदलने लगे तो लौकी के छिलके का पेस्ट डालें। अब ऊपर से चीनी डालें। थोड़ा नामक डालें और भून लें। अब इस भर्ते लाल भुनी मिर्च डालें। चावल के साथ सरसों का तेल डालकर खाएं। कुछ लोग इस लौकी के छिलके को बारीक काटकर इसकी भुजिया भी बनाते हैं। बनाने से पहले एक बार छिलका थोड़ा सा खाकर चेक कर लें। कभी-कभी इसमें कड़वाहट भी निकल सकती है। Recipe: foodklick देखें वीडियो



[ad_2]

Source link