[ad_1]
महाराष्ट्र सरकार ने अवैध पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. हाल के आतंकी हमलों के बाद यह अभियान और तेज हो गया है. महाराष्ट्र सरकार के ताजा आंकड़ों के तहत महाराष्ट्र में कुल 5037 पाकिस्तान नागरिक रह रहे हैं. इनमें 107 पाकिस्तानी नागरिक पुलिस की पहुंच से बाहर बताए गए हैं. वहीं कुछ अंडरग्राउंड हैं. आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में कुल 34 ऐसे पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं. यह अवैध रूप से भारत मे रह रहे हैं. मुंबई में 14 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है. आंकड़ों के तहत सबसे अधिक पाकिस्तानी नागपुर शहर में मौजूद हैं. नागपुर शहर में कुल 2458 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं. इसमें से 25 पाकिस्तानी पहुंच से बाहर है.
[ad_2]
Source link