[ad_1]
नई दिल्ली:
Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की दस्ताने बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर है. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक आग लगने की खबर मिलते ही दमकर ली कई गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई. जबतक कि आग पर काबू पाया जाता छह लोगों की झुलसकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में शनिवार-रविवार की रात करीब सवा दो बजे आग लगी. जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी तब उसमें कई मजदूर काम कर रहे थे. आग लगते ही फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई. लेकिन आग के बीच छह मजदूर फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई.
#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: Fire breaks out in a factory in the Waluj MIDC area. Operations to douse the fire are underway. Further details awaited. pic.twitter.com/mY9ChJv8n8
— ANI (@ANI) December 30, 2023
वालुज एमआईडीसी इलाके में स्थित है फैक्ट्री
बताया जा रहा है कि हाथों के ग्लब्स बनाने वाले ये फैक्ट्री महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वालुज एमआईडीसी इलाके में स्थित है. दमकल के अधिकारी मोहन मुंगसे के मुताबिक, फैक्ट्री में दस्ताने बनाने का काम चल रहा था. उन्होंने कहा कि उन्हें तड़के सुबह करीब 2.15 बजे आग लगने की सूचना मिली. जमकल के कर्मचारी जबतक घटनास्थल पर पहुंचे पूरी फैक्ट्री में आग फैल चुकी थी.
स्थानीय लोगों ने दमकल के कर्मचारियों को बताया कि पांच लोग फैक्ट्री में फंस गए हैं. मुंगसे ने बताया कि हमारे अधिकारी फैक्ट्री के अदंर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी लोगों की मौत हो चुकी थी. हमने 6 शव बरामद किए हैं. फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
[ad_2]
Source link