Home Life Style महाशिवरात्रि पर लाडले को दें भगवान शिव का कोई नाम, मॉडर्न होने के साथ हर शब्द का है एक खास मतलब

महाशिवरात्रि पर लाडले को दें भगवान शिव का कोई नाम, मॉडर्न होने के साथ हर शब्द का है एक खास मतलब

0
महाशिवरात्रि पर लाडले को दें भगवान शिव का कोई नाम, मॉडर्न होने के साथ हर शब्द का है एक खास मतलब

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Lord Shiva Names for Baby Boy: देशभर में 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। भोलेबाबा के भक्तों के लिए यह दिन खास महत्व रखता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। अगर आप शिव भक्त हैं और अपने बेटे को इस महाशिवरात्रि पर शिव के सुंदर नामों (Lord Shiva Name) में से कोई प्यारा और मॉर्डन नाम देना चाहते हैं तो भगवान शिव के नामों की इस लिस्ट में से कोई प्यारा नाम पसंद कर सकते हैं। 

शिव के नाम फॉर बेबी बॉय-

अनिकेत-

महादेव के कई नामों में से एक नाम अनिकेत भी है। अनिकेत का मतलब होता है सबका स्वामी। भगवान शिव का यह नाम बेहद यूनिक और मॉडर्न है।

प्रणव– 

हिंदू धर्म में ओम को बेहद पवित्र माना जाता है। प्रणव की उत्पत्ति भी ओम से ही मानी जाती है। प्रणव नाम में भगवान शिव के साथ ब्रह्मा और विष्णु के होने से इस नाम में त्रिदेवों का गुण समाहित है।

त्रिजल-

भगवान शिव का एक नाम त्रिजल भी है। त्रिजल का अर्थ है जल की तरह पवित्र। शिव त्रिजल हैं,उन्हें कोई मैला नहीं कर सकता।

रुद्र-

भगवान शिव को रूद्र नाम से भी जाना जाता है। रूद्र नाम का अर्थ होता है पराक्रमी और साहसी। अगर आप अपने बेटे के लिए भगवान शिव का कोई छोटा और प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो उसे भगवान शिव के इस नाम से पुकार सकते हैं। 

शिवायू-  

शिवायू नाम भी शिव की याद दिलाता है। इस नाम का मतलब होता है कि शिव अनन्त है और उनकी कोई आयू नहीं है। 

पंशुल-

पंशुल का मतलब होता है सुगंधित। शिव जब सुगंध के बीच होते हैं तो पंशुल हो जाते हैं। आप अपने बेटे का नाम पंशुल रख सकते हैं।

यविन

यविन का मतलब होता है बहुत तेज चलने वाला। शिव भगवान के बारे में कहा जाता है कि वो बहुत तेज गति से पूरे ब्रह्मांड को घूम लेते थे। यही वजह है कि शिव के स्वरूप को यविन भी कहा गया है।

[ad_2]

Source link