[ad_1]
हाइलाइट्स
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को घी का लेप लगाने से वह प्रसन्न होते हैं.
महाशिवरात्रि पर वस्त्रों का दान करने से आपके जीवन में आ रही आर्थिक तंगी दूर होती है.
Mahashivratri 2024 : 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था और इस दिन भगवान शंकर शिवलिंग में अवतरित हुए थे. महाशिवरात्रि के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय आपके जीवन में चमत्कारिक बदलाव ला सकते हैं. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली महाशिवरात्रि पर आप किन चीजों का दान कर सकते हैं? आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
महाशिवरात्रि पर इन 4 चीजों का करें दान
1. घी का दान
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को घी का लेप लगाने से वह प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा अगर आप इस दिन घी का दान करते हैं तो आपके ऊपर आया संकट टल सकता है. साथ ही अगर आपके घर में किसी तरह की परेशानी है या नकारात्मक ऊर्जा है तो वह भी दूर हो सकती है.
यह भी पढ़ें – अलमारी में रखें ये 4 चीजें, बड़ी ही आसानी से दूर होगी आर्थिक तंगी, जानें वास्तु के खास नियम
2. दूध का दान
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना बेहद शुभ माना गया है. जो व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन दूध का दान करता है, उसकी कुंडली में कमजोर चंद्र मजबूत होता है और उस व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है.
3. काले तिल का दान
महाशिवरात्रि के दिन आपको काले तिल का दान जरूर करना चाहिए. काले तिल के दान से पितृ प्रसन्न होते हैं और कुंडली में बना पितृ दोष भी दूर होता है. इस दिन काले तिल का दान करने से आपके रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं.
यह भी पढ़ें – महाशिवरात्रि पर पाना चाहते हैं भोलेनाथ का आशीर्वाद, चढ़ाएं 5 तरह के फूल, जानें किस पुष्प से पूरा होगा कौन-सा काम?
4. वस्त्रों का दान
महाशिवरात्रि के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्रों का दान करने से आपके जीवन में आ रही आर्थिक तंगी दूर होती है, घर में धन आगमन बढ़ता है, कर्ज से छुटकारा मिलता है और भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord Shiva, Mahashivratri
FIRST PUBLISHED : February 22, 2024, 06:31 IST
[ad_2]
Source link