[ad_1]
हाइलाइट्स
महिलाएं अपनी प्यारी-मीठी बातों से अपने प्रिय के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगी.
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है.
Saptahik Rashifal June 2023: इस सप्ताह मकर राशि की महिलाओं की लव लाइफ शानदार रहेगी. महिलाएं अपनी प्यारी मीठी बातों से अपने प्रिय के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगी. कुंभ वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. संतान की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी. मीन राशि वाले नौकरी पेशा लोगों को काम में मजा आएगा, लेकिन किसी व्यक्ति की बात आपको बुरी लग सकती है और आप उसकी शिकायत भी कर सकते हैं. पढ़ें मकर, कुंभ और मीन का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रहने वाला है. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन का पूरा आनंद लेंगे और जीवनसाथी भी पूरी तरह से डिवोटेड नजर आएगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा है. महिलाएं अपनी प्यारी मीठी बातों से अपने प्रिय के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगी. अभी खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा. इस कारण आपक मानसिक रूप से थोड़े चिंताग्रस्त होंगे. किसी विरोधी की वजह से भी परेशानी होगी, लेकिन वह विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा और आप उससे जीत जाएंगे. नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में सुधार होगा और अब आपकी स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने लगेगी. आप देखेंगे कि आपके विरोधी भी थोड़े दबने लगे हैं.
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. आपकी मेहनत और आपके काम करने का तरीका आपको दूसरों से अलग बनाएगा और बिजनेस में आपको सफलता दिलाएगा. विद्यार्थियों की बात करें तो यह समय उनके लिए अच्छा है. कंपटीशन में भी सक्सेस मिल सकती है. हायर एजुकेशन के लिए भी आपका सिलेक्शन हो सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको मानसिक तनाव हो सकता है. अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें. यात्रा के लिए सप्ताह का अंतिम दिन ही अच्छा है.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. संतान की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे. जीवनसाथी को कोई बड़ा लाभ मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी. लव लाइफ एंजॉय कर रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. आपकी अपने प्रिय से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. अपने ऑफिस में किसी के साथ भी गलत बर्ताव करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.
बिजनेस करने वालों के लिए सप्ताह अनुकूल है. आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी, जिससे आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा. आर्थिक तौर पर यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. खर्चे भी बने रहेंगे, लेकिन इनकम भी अच्छी होगी. यात्रा के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन अच्छे हैं. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि आपके साथ अनेक प्रकार के अन्य गतिविधियां चलेंगी. आपका मन भी भटक सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी.
मीन साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे, जिसके आपको अच्छे नतीजे भी मिलेंगे. केवल काम पर नहीं बल्कि अपने घर परिवार को भी समय देना आपको अच्छा लगेगा. इससे आपसी तालमेल भी बना रहेगा. यही बैलेंस आपकी जिंदगी को खुशनुमा रखेगा. पारिवारिक जीवन में कुछ नई जरूरतें आपके सामने आएंगी, जिन्हें आप पूरा भी करेंगे. विवाहितों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी आपसे परिवार के बारे में कुछ नई बातें करेगा, जिससे आपको खुशी होगी. आपकी नजर में आपके जीवनसाथी की इज्जत और बढ़ेगी. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह समय अच्छा और शांतिपूर्ण रहेगा.
नौकरीपेशा लोगों को काम में मजा आएगा, लेकिन किसी व्यक्ति की बात आपको बुरी लग सकती है और आप उसकी शिकायत भी कर सकते हैं. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. विद्यार्थियों की बात
करें तो उनके लिए समय अच्छा रहेगा. उनका पढ़ाई में मन लगेगा, जिसके उन्हें अच्छे नतीजे भी मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. कोई छोटी-मोटी समस्या भी हो तो उसे नजरंदाज न करें. यात्रा के लिए सप्ताह का मध्य उत्तम रहेगा.
.
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 09:30 IST
[ad_2]
Source link