[ad_1]
रवि पायक/भीलवाड़ा. मौसम परिवर्तन के साथ ही अब धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ने लगा है. इसका असर कहीं ना कहीं भीलवाड़ा शहर के बाजारों में दिखाई दे रहा है. जहां पर भीलवाड़ा शहर के बाजार में लोग अब सर्दी के बजाय गर्मी के सीजन में पहनने वाले कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, भीलवाड़ा शहर में गर्मी के सीजन को देखते हुए बाजार लगने लगे है. जहां पर सस्ते दामों में गर्मी के सीजन में पहने जाने वाले कपड़े मिल रहे हैं.
यहां पर एक या दो नहीं बल्कि कई क्वालिटी के कपड़े मिल रहे हैं जो ब्रांडेड होने के साथ बड़े शोरूम के मुकाबले काफी सस्ते हैं. एक तरह से कहा जाए तो गर्मी के सीजन की शुरुआत अब भीलवाड़ा के बाजार में दिखाई देने लगी है. गर्मी को देखते हुए भीलवाड़ा शहर के लोग इन कपड़ो को खरीदना पसंद कर रहे है. इनकी कीमत भी 100 रुपये से शुरू है जो हर मध्यम वर्ग के व्यक्ति के बजट में आसानी से आ रही है.
100 रुपये से शुरुआत
भीलवाड़ा शहर के कलेक्टर चौराहे के निकट दुकान लगाने वाले कपड़ा व्यापारी कैलाश चंद्र खंडेलवाल कहते हैं कि गर्मी का सीजन अब शुरू हो गया है और ऐसे में भीलवाड़ा शहर के लोग सर्दी के कपड़े को छोड़ कर गर्मी के सीजन में पहने जाने वाले कपड़े पहन रहे हैं. इसको देखते हुए हम यहां सस्ते कपड़ों की बिक्री कर रहे हैं. यह सूती और कॉटन सहित विभिन्न क्वालिटी के शर्ट हम बेच रहे हैं जो गर्मी के सीजन में ठंडे रहते हैं. यह सभी माल दिल्ली और मुंबई से हम भीलवाड़ा लेकर आते हैं.
सस्ते दाम में ब्रांडेड कपड़े
कैलाश चंद्र बताते हैं कि एक तरह से देखा जाए तो यह ब्रांडेड है. मार्केट और बड़े शोरूम के मुकाबले बहुत सस्ते हैं. हर आम आदमी के बजट में आसानी से यह आ जाते हैं. लोग इन्हें खरीदना बहुत पसंद करते हैं क्योंकि जो शर्ट मार्केट में 700 से 1 हजार में मिलती है. वहीं, शर्ट हमारे पास मात्र 100 रुपए में मिल रही है. और जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जाएगा वैसे ही इन सूती और कॉटन शर्ट की डिमांड भी बढ़ती जाएगी क्योंकि गर्मी के समय यह है काफी फायदेमंद साबित होती है.
.
Tags: Bhilwara news, Lifestyle, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : February 17, 2024, 19:22 IST
[ad_2]
Source link