Home Life Style माथे पर हल्दी का तिलक लगाना लाभकारी, मिलती है हर कार्य में सफलता, माना जाता है शुभता का प्रतीक

माथे पर हल्दी का तिलक लगाना लाभकारी, मिलती है हर कार्य में सफलता, माना जाता है शुभता का प्रतीक

0
माथे पर हल्दी का तिलक लगाना लाभकारी, मिलती है हर कार्य में सफलता, माना जाता है शुभता का प्रतीक

[ad_1]

हाइलाइट्स

माथे पर हल्दी के तिलक लगाने से व्यक्ति के मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.
हल्दी का तिलक माथे पर लगाने से कार्य में उत्साह बढ़ता है.

हिंदू धर्म में प्राचीन काल से माथे पर तिलक लगाने का बहुत महत्व रहा है. माना जाता है माथे पर तिलक लगाने से पॉजिटिविटी आती है और कुंडली में मौजूद ग्रह दोष शांत होते हैं. इसी वजह से कोई भी धार्मिक मांगलिक कार्य बिना तिलक के पूरा नहीं होता. हिंदू धर्म कथाओं में तिलक लगाने के कई फायदे बताए गए हैं. तिलक लगाने के सिर्फ आध्यात्मिक फायदे नहीं वरन वैज्ञानिक फायदे भी हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

हल्दी का तिलक लगाने के फायदे

-हल्दी का तिलक माथे के बीचों-बीच लगाने से शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ता है. ऐसा भी माना जाता है कि हल्दी का तिलक लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थितियों में सुधार होता है और धन की प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं.

यह भी पढ़ें – गिरे हुए पैसे मिलना शुभ या अशुभ? उठाने से पहले जान लें ये 5 बात, नोट और सिक्के देते हैं कई संकेत

-यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह अशुभ है तो हल्दी का तिलक लगाने से बृहस्पति ग्रह के उल्टे प्रभाव को कम किया जा सकता है.

-हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, किसी भी मांगलिक कार्य में माथे पर हल्दी का तिलक लगाकर उस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने में मदद मिलती है.

-यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए घर से निकल रहे हैं तो अपने माथे पर हल्दी का तिलक अवश्य लगाएं. ऐसा माना जाता है कि हल्दी का तिलक लगाकर शुभ कार्य के लिए निकलने से उस कार्य में सफलता प्राप्त होती है. साथ ही हल्दी का तिलक माथे पर लगाने से चेहरे पर निखार भी बढ़ता है.

यह भी पढ़ें – नाभि में लगाएं हल्दी का तिलक, फिर देखें चमत्कार, ज्योतिष शास्त्र में बताएं हैं कई लाभ

-हल्दी का तिलक माथे पर लगाने से कार्य में उत्साह बढ़ता है और उस कार्य के सफल होने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं. इसके अलावा, माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से दिमाग शांत होता है और मानसिक बीमारियों से भी बचाव होता है.

-माथे पर हल्दी के तिलक लगाने से व्यक्ति के मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

[ad_2]

Source link