
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
गर्मी की चिलचिलाती धूप के बाद होने वाली बारिश अच्छी लगती है। लेकिन इस बारिश में काफी सारी बीमारियां भी फैलने लगती है। जिनसे बचके रहना जरूरी है। मानसून की नमी बैक्टीरिया और वायरस के पनपने के लिए सबसे आसान होता है। जिसकी वजह से इंफेक्शन का डर ज्यादा होता है। ऐसे में जरूरी है किन इन बैक्टीरिया और कीटाणुओं से बचकर रहा जाए। बारिश के मौसम में खानपान खासतौर पर स्ट्रीट फूड से बिल्कुल दूरी बनाकर रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके साथ ही घर में भी खाना पकाने के लिए कुछ सब्जियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये सब्जिया सेहत के लिए भले ही फायदेमंद होती हों लेकिन बारिश में नुकसान पहुंचा सकती हैं।
Never Eat These Vegetables In Rainy Season
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक को सबसे ज्यादा हेल्दी सब्जी में गिना जाता है। जिसे खाने से काफी सारे जरूरी न्यूट्रिशन मिलते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में केवल पालक ही नहीं बल्कि किसी भी तरह की हरी पत्तेदार सब्जियों को नहीं खाना चाहिए। इसमे बैठे छोटे-छोटे हरे कीड़े कई बार अनदेखे रह जाते हैं। जो पेट में जाने का डर होता है।
पत्तागोभी
पत्तागोभी में पत्तों की कई लेयर होती है। जिसमे बैक्टीरिया के साथ ही सफेद रंग के कीड़े होते हैं। जो कई बार हम देख नहीं पाते। अक्सर पत्तागोभी को लोग बिना पत्ते अलग किए काट देते हैं। जिसकी वजह से ये छूट जातें और इनके पेट में जाने का डर हो जाता है। जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
मशरूम
मशरूम को न्यूट्रिशन का रिच सोर्स माना जाता है। खासतौर पर सनड्राईड मशरूम विटामिन डी का सोर्स है। लेकिन इसे भी बारिश के मौसम में नहीं खाना चाहिए। मशरूम को बारिश के मौसम में खाने से पेट में इंफेक्शन होने का डर रहता है।
कच्चा सलाद
सब्जियों को बारिश में कच्चा खाने की गलती ना करें। सलाद के रूप में अगर आप सब्जियों को खाते हैं तो मानसून में इन्हें हल्का पका लें। नहीं तो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। साथ ही स्प्राउट्स को भी बारिश में नहीं खाना चाहिए। भीगे अनाज को जब अंकुरित होने के लिए छोड़ दिया जाता है तो बारिश में उनमे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसलिए इसे भी कच्चा ना खाकर पकाकर खाएं।
[ad_2]
Source link