Home Entertainment ‘माया मेमसाब’ के प्यार में शाहरुख खान ने कर दी थी गुस्ताखी, जाना पड़ गया था हवालात…

‘माया मेमसाब’ के प्यार में शाहरुख खान ने कर दी थी गुस्ताखी, जाना पड़ गया था हवालात…

0
‘माया मेमसाब’ के प्यार में शाहरुख खान ने कर दी थी गुस्ताखी, जाना पड़ गया था हवालात…

[ad_1]

नई दिल्ली: फिल्म ‘माया मेमसाब’ (Maya Memsaab) में दीपा साही के किरदार के साथ इसके गाने दर्शकों को बहुत पसंद आए थे. इसे केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था. फिल्म मशहूर फ्रेंच नॉवेल ‘मैडम बॉवरी’ पर आधारित है. इस नॉवेल पर यूं तो कई फिल्में बनी, पर ‘माया मेमसाब’ को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था, जिसकी वजह से इसे कई अवॉर्ड भी मिले थे.

दीपा साही पर फिल्म के कई खूबसूरत गाने फिल्माए गए थे. ‘एक हसीन निगाह’ और ‘इस दिल में बसकर देखो’ जैसे गानों के प्रशंसक आज भी हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में जो रोल शाहरुख खान ने निभाया है, वह पहले आमिर खान निभाने वाले थे, पर स्क्रिप्ट पसंद न आने पर काम करने से मना कर दिया. उस समय आमिर खान एक स्टार थे. उनकी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी. बहरहाल, फिल्म में दीपा साही ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसे जिंदगी में प्यार की कमी खलती है. वह जिंदगी में अधूरे प्यार को पूरा करने के लिए, अलग-अलग मर्दों को अपनी जिंदगी में जगह देती है.

‘माया मेमसाब’ को जब पति डॉ. चारू दास (फारुख शेख) की पनाह में सुकून नहीं मिलता, तो रुद्र (राज बब्बर) के करीब जाती है. वहां भी जब उनकी ख्वाहिश पूरी नहीं होती, तो नौजवान ललित (शाहरुख खान) से मिलती है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनका एक चर्चित बैडरूम सीन है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘माया मेमसाब’ पर तब एक ऐसी खबर छपी थी, जिससे शाहरुख खान काफी गुस्सा हो गए थे. पत्रकार के साथ झगड़ा होने के बाद, उन्हें हवालात जाना पड़ गया था, हालांकि बाद में मामला सुलझा लिया गया था और चीजें पहले की तरह सामान्य हो गई थीं. जिस खबर को लेकर विवाद हुआ था, वह दीपा साही से जुड़ी थी.

Tags: Shah rukh khan

[ad_2]

Source link