Saturday, February 22, 2025
Google search engine
HomeLife Styleमार्च में लगेगा पहला चंद्र ग्रहण, कहीं होली का रंग न हो...

मार्च में लगेगा पहला चंद्र ग्रहण, कहीं होली का रंग न हो जाए फीका, जानें तारीख, समय, सूतक काल


हाइलाइट्स

इस बार का चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने वाला है.
फाल्गुन पूर्णिमा को भद्रा रहित मुहूर्त में होलिका दहन करते हैं और होली का त्योहार मनाते हैं.
प्रथम चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से पहला स्पर्श 10:24 एएम पर और अंतिम स्पर्श 03:01 पीएम पर होना है.

नए साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च यानी फाल्गुन माह में लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है. इस बार का चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने वाला है और फाल्गुन पूर्णिमा को भद्रा रहित मुहूर्त में होलिका दहन करते हैं और उसके बाद होली का त्योहार मनाते हैं. इस बार चंद्र ग्रहण के कारण होली का रंग फीका न हो जाए. इस में बारे में अधिक जानकारी देंगे तिरूपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव. चंद्र ग्रहण का असर होलिका दहन और होली पर होगा या नहीं? चंद्र ग्रहण का समय क्या होगा और चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब से होगा?

कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण 2024?

इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण अपने देश भारत में दिखाई नहीं देगा. अपने देश में यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है. साल के प्रथम चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से पहला स्पर्श 10:24 एएम पर और अंतिम स्पर्श 03:01 पीएम पर होना है. इसका परमग्रास 12:43 पीएम है. चंद्र ग्रहण वाले दिन चंद्रमा उदय का समय 06:44 पीएम है.

ये भी पढ़ें: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग, नौकरी, बिजनेस में दिलाएगा कामयाबी, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब से है?
चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के समय से 9 घंटे पूर्व ही प्रारंभ हो जाता है. साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है, ऐसे में इसका सूतक काल नहीं लगेगा.

ये भी पढ़ें: कब है महाशिवरात्रि, होलाष्टक, होलिका दहन, होली, चंद्र ग्रहण? जानें फाल्गुन के प्रमुख व्रत और त्योहार

कहां दिखेगा पहला चंद्र ग्रहण?
होली पर लगने वाली पहला चंद्र ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, हॉलैंड, बेल्जियम, नार्वे, स्विट्जरलैंड, इटली, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के हिस्सों में नजर आएगा.

पहले चंद्र ग्रहण से होली का रंग होगा फीका?
इस साल होलिका दहन चंद्र ग्रहण से एक दिन पहले यानी 24 मार्च को है, जबकि होली का त्योहार चंद्र ग्रहण वाले दिन 25 मार्च को ही है. हालांकि चंद्र ग्रहण जब भारत में दृश्य नहीं होगा और सूतक काल मान्य नहीं है तो होलिका दहन और होली का रंग फीका नहीं होगा. पूरे हर्षोल्लास के साथ होली मनाई जाएगी. उस पर चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा.

Tags: Chandra Grahan, Dharma Aastha, Holi, Holika Dahan, Lunar eclipse



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments