[ad_1]
हाइलाइट्स
हिमाचल प्रदेश में स्थित खजियार हिल स्टेशन को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है.
पार्टनर के साथ रोमांटिक वाइब्स लेने के लिए आप रानीखेत का रुख कर सकते हैं.
Honeymoon Destinations Near Noida: शादी के बाद ज्यादातर कपल्स हनीमून पर जाने का प्लान बनाते हैं. ऐसे में मालदीव जैसी कुछ फेमस लोकेशन्स शादीशुदा कपल्स की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन (Honeymoon destinations) में शामिल होती हैं. हालांकि, अगर आप नोएडा के आसपास रहते हैं और हनीमून के लिए किसी शानदार जगह की तलाश कर रहे हैं तो कुछ जगहों की सैर करके आप अपनी मैरिड लाइफ की बेस्ट शुरुआत कर सकते हैं.
हिल स्टेशन्स पर हनीमून प्लान करना अमूमन सभी कपल्स का सपना होता है. वहीं, देश के कई हिल स्टेशन्स हनीमून के लिए ही जाने जाते हैं. आइए हम आपको बताते हैं नोएडा के पास मौजूद कुछ फेमस हिल स्टेशन्स के नाम, जहां का सफर प्लान करके आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं.
खजियार, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में स्थित खजियार हिल स्टेशन को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है. चारों तरफ हिमालय पर्वतों, झीलों, झरनों और जंगलों से घिरा खजियार कपल्स के लिए बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: 3 जगह हॉट एयर बलून राइड के लिए हैं बेस्ट, एक बार जरूर करें यहां की सैर, यादगार रहेगा एक्सपीरिएंस
मोरनी हिल्स, हरियाणा
दिल्ली से लगभग 277 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोरनी हिल्स खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है. हरियाणा के इस फेमस हिल स्टेशन पर आप पार्टनर के साथ रंग-बिरंगे फूलों और मनमोहक पक्षियों का दीदार कर सकते हैं. साथ ही मोरनी हिल्स पर आप एडवेंचर एक्टिविटीज भी ट्राई कर सकते हैं.
मशोबरा, हिमाचल प्रदेश
नोएडा के पास मौजूद मशोबरा भी हनीमून के लिए बेस्ट जगह हो सकती है. मशोबरा में आप रॉयल बंगाल टाइगर के साथ-साथ कई विदेशी पशु-पक्षियों को निहार सकते हैं. साथ ही पार्टनर के साथ जंगल सफारी का लुत्फ उठाकर आप अपने सफर को शानदार बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें: लो कॉस्ट ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट हैं ये लोकेशन, 5 खूबसूरत शहरों का करें दीदार, कम बजट में सफर बनेगा यादगार
रानीखेत, उत्तराखंड
उत्तराखंड में स्थित रानीखेत को राजा सुधारदेव ने रानी पद्मिनी के लिए बनवाया था. पार्टनर के साथ रोमांटिक वाइब्स लेने के लिए आप रानीखेत का रुख कर सकते हैं. वहीं रानीखेत में पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करके आप अपने सफर को खास और यादगार बना सकते हैं.
औली, उत्तराखंड
उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन्स में शुमार औली को कपल्स की फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन कहा जाता है. हिमालय की गोद में बसा औली सर्द हवाओं, रंग-बिरंगे फूलों और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए भी मशहूर है. ऐसे में औली की ट्रिप प्लान करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Tour and Travels, Travel
FIRST PUBLISHED : February 18, 2023, 16:30 IST
[ad_2]
Source link