Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleमिट्टी के बर्तन में खाना पकाने के लिए फॉलों करें ये टिप्स,...

मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने के लिए फॉलों करें ये टिप्स, जानें क्या है बर्तनों को साफ करने का सही तरीका


ऐप पर पढ़ें

Hacks to use clay pot for cooking: स्टील और एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना भले ही जल्दी पककर तैयार हो जाता हो लेकिन सेहत के लिए मिट्टी के बर्तनों के फायदे जानने के बाद एकबार फिर पिछले कुछ सालों से मिट्टी के बर्तन लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रहे हैं। हालांकि अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने और उन्हें अच्छी तरह धोने तक का सही तरीका तक नहीं पता है। आइए जानते हैं मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से व्यक्ति को मिलते हैं क्या फायदे, तरीका और बर्तन धोने का सही तरीका।    

मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से होते हैं ये फायदे-

आयुर्वेद के अनुसार मिट्टी के बर्तन में बना खाना खाने से बीमारियां दूर रहती हैं। मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से खाने में मौजूद पूरे पोषक तत्व व्यक्ति को मिलते हैं, जिससे वह सेहतमंद बना रहता है। इसके अलावा मिट्टी की क्षरीय प्रकृति खाने में मौजूद एसिड के साथ रिएक्शन करती है, जिसकी वजह से पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद मिलती है। मिट्टी के बर्तन में बना भोजन करने से कब्ज भी दूर होती है। 

मिट्टी के बर्तन में खाना पकाते समय ध्यान रखें ये बातें- 

आंच का रखें ध्यान-


मिट्टी के बर्तन में खाना पकाते समय आंच को हमेशा मीडियम पर रखें। मिट्टी के बर्तनों को आप हीट डिफ्यूज़र वाले स्टोवटॉप पर या ओवन में उपयोग करें।मिट्टी के बर्तन एकदम से गर्म बर्नर पर ना रखें। इससे मिट्टी के बर्तन में क्रैक आने की संभावना बढ़ जाती है।  

करें प्रीहीट-

अगर आप मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल ओवन में कर रही हैं तो ओवन को प्रीहीट कर लें। ओवन को पहले से ही प्रीहीट करने से मिट्टी के बर्तन को बढ़ते तापमान के साथ तालमेल बिठाने में मदद मिलती है और उसमें दरारें नहीं पड़ती है।

लकड़ी का चम्मच-

मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाते समय मेटल के चम्मच की जगह लकड़ी के चम्मच का इस्तेमाल करें। इस बात का भी खास ख्याल रखें कि आपको बर्तन के किनारों पर स्टील के बर्तनों की तरह थपथपाना नहीं है। ऐसा करने से बर्तन टूट सकता है।   

मिट्टी के बर्तनों की ऐसे करें क्लीनिंग-

मिट्टी के बर्तन को ओवन से निकालने के बाद सबसे पहले उसे ठंडा होने के लिए ठंडे पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से बर्तन में चिपका हुआ खाना भी आसानी से निकल जाता है। इसके अलावा मिट्टी के बर्तनों को साफ करते समय किसी साबुन या पाउडर का इस्तेमाल न करें। बर्तन साफ करने के लिए गर्म पानी या क्लीनिंग स्क्रब पैड की मदद लें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments