[ad_1]
हाइलाइट्स
कुंभ राशि के लिए साल का अंतिम सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा.
साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगा था.
Surya Grahan 2023 : वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण भले ही एक खगोलीय घटना है, परंतु ज्योतिष शास्त्र में इनका विशेष स्थान है. ज्योतिष शास्त्र मानता है कि जब भी कोई ग्रहण लगता है तो उसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव राशि चक्र की 12 राशियों पर देखने को मिलता है. इस साल 4 ग्रहण लग रहे हैं दो सूर्य ग्रहण, दो चंद्र ग्रहण. साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगा था. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को रात 8:34 से देर रात 2:25 बजे तक रहेगा इसका प्रभाव भारत में नहीं दिखाई देगा. इसके अलावा अमेरिका, अफ्रिका समेत अन्य कई देशों में देखने को मिलेगा. ये सूर्य ग्रहण किन पांच राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है, आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
मिथुन राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि मिथुन है. उनके लिए साल का अंतिम सूर्य ग्रहण सफलता और शुभ समाचार लेकर आ रहा है. ये सफलता आपको पढ़ाई, नौकरी या फिर नए व्यापार को शुरू करने से जुड़ी मानी जा रही है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, ऑफिस में सहकर्मी आपको सहयोग करेंगे.
यह भी पढ़ें – शादी में क्यों लिए जाते हैं सात फेरे, क्या है विवाह का अर्थ, जानें 7 नंबर के पीछे का गणित
कर्क राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि कर्क है उनके लिए साल का अंतिम सूर्य ग्रहण शुभ माना जा रहा है. कर्क राशि के जातक कार्य क्षेत्र में और व्यापार में लाभ कमाएंगे. मानसिक तनाव दूर होगा, घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.
वृश्चिक राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि वृश्चिक है उनके लिए साल का अंतिम सूर्य ग्रहण खुशियां लेकर आ रहा है. पुराने मित्रों से मुलाकात के योग बन रहे हैं जो आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं. नए व्यापार शुरू कर सकते हैं इस दौरान निवेश करने से लाभ के योग बन रहे हैं.
धनु राशि के जातक
शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि धनु है उनके लिए साल का अंतिम सूर्य ग्रहण मिलाजुला परिणाम देने वाला माना जा रहा है. धनु राशि के जातकों को अज्ञात भय सताएगा. परंतु कई मामले में आपको मनमाफिक सफलता प्राप्त हो सकती है. इस समय आपको अपने काम पर ध्यान देना जरूरी है जो आपके लिए सकारात्मक परिणाम का कारण बन सकता है.
यह भी पढ़ें – पूजा में क्यों रखते हैं कलश, स्थापित करने के लिए किस धातु का करें उपयोग, इस सरल विधि से करें स्थापना
कुंभ राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि कुंभ है उनके लिए साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण संतान सुख लेकर आ रहा है. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. पति पत्नी को एक दूसरे का सहयोग मिलेगा. घर का माहौल तनाव मुक्त रहेगा.
.
Tags: Astrology, Predictions, Solar eclipse, Surya Grahan
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 09:22 IST
[ad_2]
Source link