Home National मिलिंद देवड़ा को कांग्रेस में होने लगी थी ‘घुटन’, बताया कितना खराब हुआ पार्टी का माहौल

मिलिंद देवड़ा को कांग्रेस में होने लगी थी ‘घुटन’, बताया कितना खराब हुआ पार्टी का माहौल

0
मिलिंद देवड़ा को कांग्रेस में होने लगी थी ‘घुटन’, बताया कितना खराब हुआ पार्टी का माहौल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा अब कांग्रेस छोड़ चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस में ‘घुटन’ और माहौल खराब होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर शिवसेना (यूबीटी) के इशारों पर चलने का दावा किया है। देवड़ा ने रविवार क मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का दामन थाम लिया है।

शिवसेना के इशारे पर काम

खास बात है कि विपक्षी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। अब एनडीटीवी से बातचीत के दौरान शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयान पर नाराज नजर आए। उन्होंने कहा, ‘मैंने संजय राउत के उस बयान की निंदा की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को महाराष्ट्र में जीरो सीटों से चर्चा करना चाहिए। दिल्ली के एक भी नेता ने इस बयान को लेकर शिवसेना (UBT) से कुछ नहीं कहा।’

उन्होंने कहा, ‘वे इस स्तर पर पहुंच चुके हैं, जहां एक ऐसी पार्टी उन्हें इशारों पर चला रही है जो अपना चिह्न तक खो चुकी और उसका कोई स्टेटस नहीं है।’

खास बात है कि उद्धव ठाकरे गुट के मुंबई दक्षिण सीट पर दावा करने के बाद से ही देवड़ा नाराज थे। उन्होंने कहा कि सीएम शिंदे ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह मुंबई या महाराष्ट्र से सांसद बन सकते हैं। देवड़ा ने कहा, ‘दुखद है कि कांग्रेस को इस बात पर भरोसा नहीं था।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (सीएम शिंदे) ने मुझे पार्टी में बुलाया, ताकि में उनका मार्गदर्शन कर सकूं।’

कांग्रेस पर निशाना

देवड़ा ने कहा, ‘मुझे यहां बहुत घुटन महसूस हुई। निश्चित रूप से यह वह कांग्रेस नहीं है, जिसमें मेरे पिता शामिल हुए थे। वे अब वैसे नहीं हैं जैसे 20 साल पहले थे।’ उन्होंने कहा, ‘इसी पार्टी ने 30 साल पहले आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी और अब कारोबारियों, उद्योगपतियों को भला बुरा कह रही है और उन्हें देश विरोधी बता रही है।’

उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता ने राजनीति के पहले दिन कहा था कि ठीक से बात करना…। यह सब लोगों के साथ काम करने से जुड़ा हुआ है।’ उन्होंने कहा कि 1991 में सुधार लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कभी कारोबारियों का नाम लेकर उनपर हमला नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (मनमोहन सिंह) ने संस्थाओं पर सवाल किए। कांग्रेस व्यक्तिगत रूप से कारोबारियों पर हमला कर रही है। यह दुखद है कि कभी महान रही पार्टी अब इस स्तर पर आ गई है कि लोगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देने लगी है। मैंने अपनी 20 साल की राजनीति में कभी ऐसे बयान नहीं दिए।’

[ad_2]

Source link