Home National मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे गुट को ही क्यों किया जॉइन, भाजपा से कैसे रहे दूर; समझें इनसाइड स्टोरी

मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे गुट को ही क्यों किया जॉइन, भाजपा से कैसे रहे दूर; समझें इनसाइड स्टोरी

0
मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे गुट को ही क्यों किया जॉइन, भाजपा से कैसे रहे दूर; समझें इनसाइड स्टोरी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राहुल गांधी की टीम के मेंबर रहे मिलिंद देवड़ा ने रविवार को बड़ा फैसला ले लिया। कांग्रेस के साथ अपनी विरासत को खत्म करते हुए उन्होंने एकनाथ शिंदे गुट के नेतृत्व वाली शिवसेना को जॉइन कर लिया। इसे लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर उन्होंने एकनाथ शिंदे गुट को ही क्यों जॉइन किया। वह भी तब जबकि भाजपा राज्य और केंद्र में सबसे बड़ी पार्टी है, वहीं एकनाथ शिंदे गुट बंटी हुई शिवसेना का एक हिस्सा ही है। दरअसल इसके पीछे मिलिंद देवड़ा की एक रणनीति भी है। मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। वह यहां से 2004 और 2009 में सांसद चुने गए थे।

इससे पहले उनके पिता मुरली देवड़ा भी इसी सीट से 4 बार सांसद बने थे। इस बार यह सीट उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट पर जाती दिख रही है। फिलहाल यहां से उद्धव गुट के अरविंद सावंत सांसद हैं, जो 2019 में मिलिंद देवड़ा को ही पराजित करके चुने गए थे। इस बार भी उद्धव गुट 23 सीटों पर दावा कर रहा है और मुंबई दक्षिण सीट को लेकर तो अड़ा हुआ है। उसका कहना है कि जहां से शिवसेना ने 2019 में जीत हासिल की थी, उन सीटों पर फिर से किस्मत आजमाएगी। दक्षिण मुंबई सीट को लेकर कांग्रेस भी उद्धव गुट से ज्यादा टकराव करने के मूड में नहीं दिख रही थी।

ऐसे में मिलिंद देवड़ा अपनी राह ही बदल ली। इधर एनडीए की सीट शेयरिंग में एकनाथ शिंदे गुट दक्षिण मुंबई सीट पर दावेदारी कर रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से उसे यह सीट दी जा सकती है। वहीं मिलिंद देवड़ा का यहां बड़ा जनाधार रहा है। ऐसी स्थिति में एकनाथ शिंदे गुट मिलिंद देवड़ा को उतारकर फायदा ले सकता है। महाराष्ट्र की राजनीति के जानकार मानते हैं कि इसी समीकरण के चलते मिलिंद देवड़ा ने अपनी नई सियासी पारी के लिए एकनाथ शिंदे गुट को चुना है। यही नहीं चर्चा तो यहां तक है कि महाराष्ट्र में भी कई दिग्गज कांग्रेस छोड़ सकते हैं।

एकनाथ शिंदे बोले- पिक्चर तो अभी बाकी है, यह ट्रेलर

सीएम एकनाथ शिंदे ने भी मिलिंद देवड़ा की एंट्री के मौके पर कहा कि यह तो ट्रेलर है। पूरी पिक्चर अभी बाकी है। यही नहीं कांग्रेस के ही एक नेता ने दावा किया कि पार्टी के मुंबई वर्किंग प्रेसिडेंट नसीम खान शिवसेना जॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा वह कैबिनेट मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों तो अशोक चव्हाण तक के लिए चर्चाएं शुरू हो गई थीं, लेकिन वह कांग्रेस छोड़ने की बात से लगातार इनकार कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले कुछ दिनों में कौन सा नेता कहां जाता है।

[ad_2]

Source link