Home National मिशन 2024: भाजपा की अवध क्षेत्र की बैठक आज, भूपेंद्र चौधरी लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

मिशन 2024: भाजपा की अवध क्षेत्र की बैठक आज, भूपेंद्र चौधरी लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

0
मिशन 2024: भाजपा की अवध क्षेत्र की बैठक आज, भूपेंद्र चौधरी लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान की तैयारी के लिए शुक्रवार को कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र तथा अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठकें संपन्न होंगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय के अनुसार 19 मई को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी साकेत नगर, कानपुर में कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक का उद्घाटन करेंगे। वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह एसआर कॉलेज, बक्शी का तालाब लखनऊ में अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक का उद्घाटन करेंगे।

भूपेंद्र चौधरी आज से लोस चुनाव का करेंगे शंखनाद

निकाय चुनाव में बंपर जीत के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को कानपुर-बुंदेलखंड मुख्यालय में 17 जिलों के पदाधिकारियों संग क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक करेंगे। अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में बैठक करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। क्षेत्रीय कार्यसमिति शुक्रवार को साकेतनगर के मंदाकिनी पैलेस में होगी। कार्यसमिति में क्षेत्र में रहने वाले मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय पदाधिकारी और सदस्य के अलावा 17 जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी, महापौर, राज्यसभा एवं लोकसभा सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष रहेंगे।

यूपी में योगी सरकार जल्द लागू करेगी नई संस्कृति नीति, आस्था को मिलेगा सम्मान और युवाओं को रोजगार

भाजपा की चिंता 16 जिलों ने बढ़ाई

भाजपा ने निकाय चुनावों को मिशन-2024 का रिहर्सल मानकर लड़ा था। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और तमाम सांसद-विधायकों को भाजपा ने पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी थी। 17 नगर निगमों के साथ ही जिला मुख्यालय वाली सभी नगर पालिकाएं जीतने का भी लक्ष्य रखा था। मगर ऐसा हो न सका। पार्टी अलीगढ़ में अतरौली जैसी सीट भी हार गई, जो पूर्व सीएम व राज्यपाल कल्याण सिंह के जमाने से पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है।

स्व. कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू सांसद और पौत्र संदीप सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। ऐसी ही स्थिति कई केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के क्षेत्रों की है। इनमें स्मृति ईरानी, संजीव बालियान, अजय मिश्रा टेनी, प्रदेश सरकार के सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद, जेपीएस राठौर, धर्मपाल सिंह आदि भी अपने गढ़ नहीं बचा सके।

[ad_2]

Source link